img-fluid

MP में मानसून की एंट्री, 13 जिलों में झमाझम बारिश, 9 दिन बाद बुरहानपुर के रास्ते पहुंचा

June 24, 2026

भोपाल। गर्मी और उमस से बेहाल मध्य प्रदेशवासियों को आखिर राहत भरी खबर मिल ही गई। मानसून ने मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम हिस्से से एंट्री की है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से महाराष्ट्र होते हुए मानसून ने महाराष्ट्र की सीमा से लगे निमाड़ अंचल के बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश में अपनी आमद दर्ज करा दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का द्वार रहा मध्यप्रदेश का यह हिस्सा इस बार भी सबसे पहले भीगा है।

पिछले तीन घंटे से इन जिलों में हो रही झमाझम बारिश
भारतीय मौसम विभाग भोपाल केंद्र की डीओ और मौसम वैज्ञानिक शिल्पा आपटे ने बताया कि पिछले तीन से चार घंटे से बुरहानपुर, अलिराजपुर, धार, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, पांढुर्णा, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट, बड़वानी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मानसून ने 23 जून की देर रात और 24 जून की सुबह मध्यप्रदेश में धमाकेदार एंट्री की है।


  • दो से तीन दिन में भोपाल पहुंचेगा
    मौसम विभाग भोपाल केंद्र के मुताबिक प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से से मानसून 2-3 दिन में भोपाल पहुंच जाएगा। फिलहाल इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। कहीं अच्छी बारिश तो कहीं बौछारें पड़ेंगी। संभाग के कई जिलों में आंधी-तूफान जैसी प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी।

    एक सप्ताह में पूरे मध्यप्रदेश को कवर करेगा
    शिल्पा बताती हैं कि मानसून ने अचानक प्रदेश में एंट्री की है। अभी यह 13 जिलों पर छाया है। जल्द ही भोपाल में राहत की बारिश होगी। वहीं पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश को अभी एक सप्ताह लग सकता है।

    देरी से आया मानसून!
    मौसम विभाग का कहना है कि वैसे तो मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री का समय 15-16 जून का है। इस बार मानसून 18 को आना था। लेकिन अब वह राज्य में 23-24 जून की दरमियानी रात में एंट्री कर चुका है। लेकिन फिर भी मौसम विभाग इतनी देर आमद को देरी नहीं मानता। ऐसे में ये कहना होगा कि मानसून ने प्रदेश में समय पर ही एंट्री की है।

    42 जिलों में बारिश और 2 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, सीधी, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली समेत 13 जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव दिखेगा लेकिन बारिश नहीं होगी। वहीं शेष 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीहोर और जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    Share:

  • लोगों की आस्था के साथ धोखा है दान के पैसों को लूटना और चोरी करना - कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

    Wed Jun 24 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Congress spokesperson Pawan Kheda) ने कहा कि दान के पैसों को लूटना और चोरी करना (Looting and Stealing donation Money) लोगों की आस्था के साथ धोखा है (Is betrayal of People’s Faith) । कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उज्जैन जमीन और अयोध्या के फंड गबन विवाद को अंतरराष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved