नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (Women’s T20 World Cup) 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women’s Cricket Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश (Bangladesh) को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल (Semifinal) की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा। टीम इंडिया ने 137 रन के लक्ष्य को 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने अंकतालिका (Points Table) में अपनी स्थिति मजबूत की, लेकिन अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अब उसे अपने आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही उस पर दबाव बनाए रखा। हालांकि भारतीय टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और शुरुआती ओवरों में कई आसान कैच छूटे, लेकिन गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी बनाने का मौका नहीं दिया। निर्धारित 20 ओवर में बांग्लादेश की टीम छह विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी।
भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई राधा यादव ने की। उन्होंने तीन अहम विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को पूरी तरह झकझोर दिया। युवा स्पिनर श्री चरणी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए और टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और नंदिनी शर्मा ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना के रूप में शुरुआती झटका लगा, लेकिन शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया। पहले ही ओवर में जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला और मात्र 34 गेंदों में 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी तेज बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
शेफाली के आउट होने के बाद यास्तिका भाटिया ने 23 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने सिर्फ 14 गेंदों में 26 रन बनाकर लक्ष्य को आसान बना दिया। ऋचा घोष ने भी महत्वपूर्ण समय पर 10 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखते हुए भारत को 19 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बल्लेबाजी में उनकी आक्रामक शुरुआत और गेंदबाजी में राधा यादव तथा श्री चरणी के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत की नींव रखी। यह जीत टीम के आत्मविश्वास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया था।
अब भारतीय टीम की नजर अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण लीग मुकाबले पर होगी, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले में जीत भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता लगभग तय कर सकती है। यदि टीम यह मैच नहीं जीत पाती है तो उसे अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है। ऐसे में बांग्लादेश पर मिली यह जीत भारत के अभियान को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आगामी निर्णायक मुकाबले के लिए आत्मविश्वास भी प्रदान करती है।
डेस्क: भले ही कच्चे तेल का संकट थोड़ा कम हो गया हो गया हो और कीमतों में कमी के कारण महंगाई दबाव कम हुआ हो, लेकिन भारत की इकोनॉमी के लिए नया सिरदर्द खड़ा हो गया है. वास्ताव में कमजोर मानसून भारत के लिए महंगाई का अगला खतरा बनकर उभर रहा है. अल-नीनो (El Niño) […]