img-fluid

जम्मू-कश्मीर के रियासी में CISF की बस सड़क से फिसली, 8 जवान घायल

June 28, 2026

रियासी। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रियासी जिले में ताराकोट के पास एक हादसा हो गया है। हादसे में CISF की एक बस सड़क से फिसल गई, जिसमें सीआईएसएफ के 8 जवान और एक आम नागरिक (ड्राइवर) घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायल तीन CISF जवानों को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के नारायणा अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों (जिनमें ड्राइवर भी शामिल है) का इलाज चल रहा है।

राजौरी में ग्रेनेड फटने से सैनिक हुए थे घायल
इससे पहले राजौरी में ग्रेनेड फटने से JCO समेत 4 सैनिक घायल हुए थे। घटना के बारे में 16 जून को जानकारी मिली थी। घटना राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हुई थी, दरअसल नियंत्रण रेखा पर तैनात कुमाऊं रेजिमेंट की एक टुकड़ी गश्त पर थी। इसी दौरान एक ग्रेनेड फट गया, जिसमें एक JCO समेत 3 जवान घायल हो गए। इससे पहले बारामूला जिले के उरी सेक्टर में हादसा हुआ था और एक ग्रेनेड के फटने से 2 जवान शहीद हो गए थे। उपकरणों के रूटीन ट्रांसफर के दौरान ये घटना घटी थी। घटना में 2 जवान घायल हुए, जिन्हें जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


  • अनंतनाग में हालही में हुआ था एक हादसा
    हालही में अनंतनाग में भी एक हादसा हुआ था। इस हादसे में बस से टक्कर के बाद एक ऑल्टो कार लिद्दर नाले में गिर गई थी और इस घटना में 3 लोग घायल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार पहलगाम से अनंतनाग जा रही थी, तभी सरबल के पास पीछे से आ रही एक बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

    कार के नाले में गिरने के बाद फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर और कार सवार 2 लोगों को बाहर निकाल लिया गया और हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें जवान या तो शहीद हुए हैं या फिर घायल। ऐसे में जवानों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं।

    Share:

  • फ्रांस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सभी 11 लोगों की मौत

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली: फ्रांस के पूर्वी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, स्काइडाइविंग मिशन पर गया एक छोटा सिविल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा टॉम्बलेन (Tomblaine) इलाके में नैन्सी-एसे एयरफील्ड के पास हुआ. प्रशासन ने बताया कि विमान ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved