img-fluid

पुलिस के बाद अब उज्जैन स्वास्थ्य विभाग में बढ़ा काम का तनाव

June 29, 2026

  • स्टाफ और विशेषज्ञों की कमी इसका प्रमुख कारण

उज्जैन। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात डटे रहने वाले डॉक्टर खुद गंभीर मानसिक और शारीरिक दबाव में जीवन जी रहे हैं। यह केवल डॉक्टरों की समस्या नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा से भी जुड़ा गंभीर मुद्दा है।


  • ये तथ्य फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के आरएमएस 2.0 सर्वे में सामने आए हैं, जो देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,260 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टरों पर किया गया। उज्जैन में भी यहीं स्थिति बनी हुई हैं। कई डॉक्टर 24 घंटे से अधिक लगातार और हर पाँच में से एक डॉक्टर सप्ताह में 100 घंटे से ज्यादा काम कर रहा है। चिंताजनक तथ्य यह है कि हर छह में से एक डॉक्टर ने लगातार ड्यूटी से पैदा हो रहे तनाव के बीच आत्महत्या जैसे विचार आने की बात स्वीकार की है।

    यह व्यवस्था होना चाहिए लागू
    डॉक्टरों की नई भर्ती कर काम का दबाव कम किया जा सकता है। सभी मेडिकल कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता केंद्र, पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली, बॉन्ड नीति में सुधार और सभी राज्यों में समान स्टाइपेंड दिया जाए।
    रेजिडेंट डॉक्टरों के ड्यूटी घंटों का राष्ट्रीय नियमन, लंबी ड्यूटी के बाद अनिवार्य पोस्ट-ड्यूटी रेस्ट देना चाहिए। यह केवल डॉक्टरों की समस्या नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा से भी जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

    Share:

  • सिंहस्थ 2028 में मेला क्षेत्र में किए जाएँगे 160 नए बोरिंग, डेढ़ हजार प्याऊ भी लगेगी

    Mon Jun 29 , 2026
    उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए पीएचई विभाग ने 400 करोड़ रुपए से अधिक का बजट तैयार किया हैं। इसमें सिंहस्थ क्षेत्र में कई काम किए जाएंगे। आश्रम, मठ, मंदिरों के साथ पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब हैं कि पीएचई द्वारा बनाए गए प्रस्तावित बजट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved