
इंदौर। इंदौर में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गली-मोहल्लों में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिला रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों को पोलियो से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभियान का उद्देश्य शहर के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचकर उन्हें पोलियो मुक्त भविष्य देना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved