img-fluid

जर्मनी में शख्स ने की अंधाधुन फायरिंग, पांच लोगों की मौत, हिरासत में हमलावर

June 29, 2026

स्टेड: जर्मनी (Germany) के उत्तरी शहर स्टेडे में सोमवार को हुई गोलीबारी में स्थानीय पुलिस ने बताया कि कई लोगों की मौत हो गई है, अभी तक कम से कम पांच लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अभी तक घटना के पीछे का कारण नहीं बताया है. स्टेडे पुलिस ने व्हाट्सएप पर जारी बयान में घटना स्थल के रूप में डांकेर्श्ट्रासे का नाम लेते हुए बताया कि वहां एक बड़ा आपरेशन चल रहा है. पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने और मौके पर मौजूद आपात सेवाओं के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.


  • हालांकि कुछ देर बाद ही स्थानीय पुलिस ने हमलावर पर काबू पा लिया और स्थिति सामान्य हो गई है. पुलिस ने हमले वाले इलाके को सील कर दिया है. स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक तौर पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अधिक जानकारी मिलने पर सूचित किया जाएगा. आपात चिकित्सा टीमें और राहतकर्मी घटना स्थल पर मौजूद हैं और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

    Share:

  • सेशेल्स दौरा पूर्ण कर स्वदेश रवाना हो गए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Mon Jun 29 , 2026
    विक्टोरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सेशेल्स दौरा पूर्ण कर (After concluding his visit to Seychelles) स्वदेश रवाना हो गए हैं (Has departed for Home) । पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और सेशेल्स के बीच 19 मुद्दे फोकस में रहे। इनमें सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved