img-fluid

UP : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक-वोल्वो में टक्कर, 4 यात्रियों की मौत और 19 घायल

June 30, 2026

मथुरा. मथुरा (Mathura) में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक भीषण सड़क हादसे (Horrific accident) की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ से नोएडा की तरफ जा रही एक वोल्वो बस (Volvo bus) आगे चल रहे ट्रेलर से टक्करा गई, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और उन्नीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.


  • पुलिस ने बताया कि मथुरा स्थित राया थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 112 के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ, जब लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस अचानक सामने चल रहे ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई. हादसे के वक्त बस में सवार करीब 65 यात्रियों सवार थे जो अपनी-अपनी सीटों पर सो रहे थे, तभी जोरदार धमाके के साथ बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

    मौके पर पहुंची टीम ने आस-पास के लोगों के साथ मिलकर तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 19 घायल यात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस टीम ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया और उनकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.

    Share:

  • कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले सख्ती, यूपी अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट

    Tue Jun 30 , 2026
    अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे (theft Issue) पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसदों (Congress MP) और नेताओं के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Congress President Ajay Rai) को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्हें अयोध्या के होटल पद्म श्री पैलेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved