img-fluid

टेक शेयरों की उड़ान से एलन मस्क फिर बने ट्रिलियनेयर, अडानी-अंबानी की दौलत एक दिन में ₹30,967 करोड़ घटी

June 30, 2026

नई दिल्ली। वैश्विक शेयर बाजार (Global stock markets) में टेक कंपनियों की तेज़ी का सबसे बड़ा फायदा दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) को मिला। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, सोमवार को उनकी संपत्ति में 68.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जिसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.01 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई। इस उछाल के साथ मस्क एक बार फिर ट्रिलियनेयर क्लब में शामिल हो गए।

दूसरी ओर, भारत के दो बड़े उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के लिए दिन नुकसानभरा रहा। दोनों की कुल संपत्ति में मिलाकर 3.27 अरब डॉलर (करीब 30,967 करोड़ रुपये) की गिरावट दर्ज की गई।

अंबानी की दौलत में लगातार गिरावट

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ सोमवार को 1.23 अरब डॉलर घटकर 86.7 अरब डॉलर रह गई। वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में उनकी कुल संपत्ति में करीब 21 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है।

अडानी को भी लगा झटका

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में भी सोमवार को 2.04 अरब डॉलर की गिरावट आई, जिसके बाद उनका कुल नेटवर्थ 117 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस एक दिन की गिरावट के बावजूद वर्ष के पहले छह महीनों में उनकी संपत्ति में 23.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टॉप-10 अमीरों की दौलत में बड़ा बदलाव

टेक शेयरों में तेजी का असर दुनिया के अन्य अरबपतियों की संपत्ति पर भी दिखाई दिया।

  • लैरी पेज की नेटवर्थ 12.7 अरब डॉलर बढ़कर 301 अरब डॉलर हो गई।
  • सर्गेई ब्रिन की संपत्ति 11.7 अरब डॉलर बढ़ने के बाद 280 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
  • जेफ बेजोस को 6.49 अरब डॉलर का फायदा हुआ और उनकी कुल संपत्ति 262 अरब डॉलर हो गई।
  • माइकल डेल की दौलत 5.17 अरब डॉलर बढ़कर 217 अरब डॉलर तक पहुंच गई।
  • लैरी एलिसन की संपत्ति में 495 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई और वह 202 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर बने रहे।
  • मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 201 अरब डॉलर हो गई।
  • बर्नार्ड अर्नाल्ट को 486 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और उनकी संपत्ति घटकर 163 अरब डॉलर रह गई।
  • जेनसेन हुआंग की दौलत 1.98 अरब डॉलर बढ़ने के बाद 163 अरब डॉलर पहुंच गई।
  • वॉरेन बफेट 148 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष-10 की सूची में बने हुए हैं।

एक हफ्ते में बड़ा उतार-चढ़ाव

गौरतलब है कि 23 जून को एलन मस्क की संपत्ति में एक ही दिन वॉरेन बफेट की पूरी नेटवर्थ (146 अरब डॉलर) से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अगले ही दिन 24 जून को उनकी दौलत में 118 अरब डॉलर की अतिरिक्त कमी आई थी। अब कुछ ही दिनों बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए फिर से ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।

कैसे फिर बने ट्रिलियनेयर?

एलन मस्क की संपत्ति में आई इस बड़ी छलांग का प्रमुख कारण स्पेसएक्स का ऐतिहासिक आईपीओ माना जा रहा है। मस्क के पास स्पेसएक्स के लगभग 4.76 अरब शेयर हैं। 75 अरब डॉलर के आईपीओ के बाद कंपनी का बाजार मूल्य 2 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया, जिससे उनकी व्यक्तिगत संपत्ति में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई। एक समय उनकी नेटवर्थ 1.27 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।

Share:

  • भोपाल में IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और पूर्व IPS पिता पर FIR, कुक से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप

    Tue Jun 30 , 2026
    भोपाल । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर शशांक सिंह (Cricketer Shashank Singh) और उनके पिता रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह (Shailesh Singh) पर गंभीर आरोप लगे हैं. भोपाल पुलिस ने अपने घर के रसोइए के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने के आरोप में दोनों के खिलाफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved