img-fluid

इंदौर: खजराना जैसा फ्लायओवर प्राधिकरण अब रोबोट चौराहे पर भी बनाएगा

July 01, 2026

ड्राइंग-डिजाइन भी हो गई तैयार, जल्द ही जारी होंगे टेंडर, मुख्यमंत्री कर चुके हैं घोषणा, रेडिसन चौराहा पर मेट्रो कॉरिडोर टर्निंग के कारणअंडरपास के लिए सर्वे जारी

इंदौर। पिछले दिनों तुलसी नगर निपानिया सडक़ (Tulsi Nagar Nipania Road) के लोकार्पण अवसर पर आए मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने रोबोट चौराहा (Robot Square) पर भी फ्लायओवर निर्मित करने की घोषणा की। वहीं दूसरी तरफ इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसके निर्माण की तैयारी भी काफी हद तक पूरी कर ली है। ड्राइंग-डिजाइन के बाद अब टेंडर जारी किए जाएंगे। लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित की गई है और यह रोबोट का फ्लायओवर भी खजराना चौराहा पर बनाए गए फ्लायओवर की तरह निर्मित होगा, जिसकी लम्बाई तो लगभग 500 मीटर रहेगी और दोनों तरफ अलग-अलग जो भुजाएं बनेंगी उनमें 12-12 मीटर की दो-दो लेन रहेंगी और बीच में से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। इसी के साथ प्राधिकरण रेडिसन चौराहा पर अंडरपास की संभावना तलाश रहा है और यहां अभी सर्वे चल रहा है। हालांकि मेट्रो के पिलर और पाइल कैप की बाधा अवश्य सामने आ रही है।


  • प्राधिकरण ने पिछले साल एक साथ चार फ्लायओवरों की सौगात शहर को दी, जिसके चलते इन क्षेत्रों से गुजरने पर यातायात सुगम भी हो गया। अन्यथा इन सभी चौराहों पर जाम की स्थिति निर्मित रहती थी। फूटी कोठी, भंवरकुआ, खजराना और लवकुश चौराहा के फ्लायओवर के बाद काफी राहत मिली है। लवकुश पर फ्लायओवर के अलावा प्राधिकरण पौने 200 करोड़ रुपए की बड़ी राशि खर्च कर प्रदेश का सबसे बड़ा और अनूठा डबल डेकर ब्रिज भी निर्मित करवा रहा है, जो अगले तीन महीनों में तैयार हो जाएगा। वैसे तो प्राधिकरण ने एबी रोड सहित प्रमुख 11 चौराहों पर भी फ्लायओवर के लिए फिजिबिलिटी सर्वे करवा लिया था, मगर एबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू होने के कारण ये फ्लायओवर फाइलों में ही रह गए। दूसरी तरफ अब प्राधिकरण रोबोट चौराहा पर फ्लायओवर बनाने जा रहा है। दरअसल, अभी पिपलियाहाना, उसके बाद बंगाली और फिर खजराना चौराहा पर बने फ्लायओवरों के कारणरिंग रोड के इस हिस्से में तो आवागमन सुगम हो गया, मगर खजराना के बाद रोबोट और फिर रेडिसन चौराहा पर सर्वाधिक जाम की स्थिति दिनभर ही रहती है और पिक टाइम में सुबह और शाम को 7 बजे के आसपास भीषण जाम लगता है और कई बार तो तीन से चार बार सिग्रल टाइमिंग चेंज होने के कारण इंतजार करना पड़ता है। प्राधिकरण सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े के मुताबिक रोबोट चौराहा पर निर्मित किए जाने वाले फ्लायओवर की ड्राइंग-डिजाइन लगभग तैयार हो गई है और अगली बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी और टेंडर भी जारी होंगे। रोबोट चौराहा पर भी चूंकि मेट्रो का एलिवेटेड कॉरिडोर निर्मित है। लिहाजा इस चौराहा पर भी खजराना चौराहा की तरह ही दोनों तरफ आने और जाने की अलग-अलग भुजाएं बनाना पड़ेगी और उनके बीच से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। प्राधिकरण के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार अनिल जोशी के मुताबिक, रोबोट पर तो फ्लायओवर निर्मित हो जाएगा, मगर उसके बाद चूंकि यातायात का पूरा दबाव रेडिसन चौराहा पर आ जाएगा, जिसके चलते वहां पर भी यातायात सुगम करने के उपाय जरूरी हैं, जिसके चलते अंडरपास बनाने की संभावना तलाशी जा रही है। इसके लिए भी सर्वे कार्य चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। सर्वे टीम के साथ वे खुद कल मौका-मुआयना भी करेंगे। हालांकि मेट्रो एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर सहित अन्य बाधाएं अंडरपास में भी आ रही हैं। बावजूद इसके कोई ना कोई रास्ता निकाला ही जाएगा।

    Share:

  • इंदौर आ रही बस आग का गोला बनी 8 जिंदा जले

    Wed Jul 1 , 2026
    राजस्थान के दौसा में भीषण सडक़ हादसा, मरने वालों में 2 इंदौर के यात्री बोली- बस ड्राइवर ने पी थी शराब, तेज रफ्तार में कर रहा था ओवरटेक, पैर फंसने से जलकर मरा, हादसे के कारण बस में फंसे यात्री बाहर नहीं निकल पाए और जलकर मरे दौसा। राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved