img-fluid

MP: इंदौर के द्वारकापुरी थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, मचा हड़कंप

July 02, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी थाने (Dwarkapuri Police Station) से एक आरोपी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अवैध शराब के मामले में लंबे समय से वांटेड चल रहा एक आरोपी मंगलवार को पुलिस संतरी की आंखों में धूल झोंककर और चालाकी से हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर थाने से भाग खड़ा हुआ. इस घटना के बाद इंदौर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. सीनियर अधिकारियों (Senior officials) के निर्देश पर आरोपी की घेराबंदी के लिए कई टीमें रवाना की गई हैं।

द्वारकापुरी थाना पुलिस ने सोमवार रात को अहीरखेड़ी इलाके के रहने वाले शातिर बदमाश साबिर उर्फ गज्जू को अवैध शराब के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था. वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. मंगलवार को थाने के भीतर उसे लोहे की बेंच से हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था और सुरक्षा के लिए संतरी तैनात था।


  • इसी दौरान जब संतरी का ध्यान थोड़ा भटका, तो पतले हाथ या ढीली हथकड़ी का फायदा उठाकर साबिर ने चुपचाप अपना हाथ बाहर खींच लिया और पलक झपकते ही थाने के मुख्य दरवाजे से दौड़ लगा दी. जब तक संतरी और अन्य पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, आरोपी ओझल हो चुका था।

    बगल में बैठा था करोड़ों का ड्रग्स तस्कर
    दिलचस्प और चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिस समय साबिर थाने में बैठा था, उसी के ठीक बगल में पुलिस द्वारा सोमवार को ही पकड़ा गया एक अन्य बड़ा और शातिर ड्रग्स तस्कर चेतन नाथ भी बैठा हुआ था. पुलिस की टीमें चेतन नाथ की भारी बरामदगी की कागजी कार्रवाई और जांच में व्यस्त थीं. थाने में मची इसी गहमागहमी और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर साबिर उर्फ गज्जू भागने में कामयाब रहा।

    झोपड़ी से मिली नोट गिनने की मशीन
    फरार आरोपी की तलाश के बीच द्वारकापुरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता भी हासिल की है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जून को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए लकी नाथ नामक एक आरोपी ने पूछताछ में मुख्य सरगना चेतन नाथ का नाम उगला था।

    इसके बाद पुलिस ने तस्दीक कर राजवाड़ा क्षेत्र से घेराबंदी करके मुख्य आरोपी चेतन नाथ को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस की टीम उसे लेकर राजेंद्र नगर और धार जिले के नौगांव थाने के मामलों से जुड़े उसके ठिकानों और घर पर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं. आरोपी के ठिकाने से 265 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो अवैध गांजा, 19 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी, 22 जिंदा कारतूस और काले धन को गिनने के लिए रखी गई नोट गिनने की मशीन बरामद हुई।

    पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस
    एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने मामले की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चेतन नाथ राजेंद्र नगर और धार जिले में भी कई मामलों में वांटेड चल रहा था. वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार को ऑपरेट कर रहा था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा इंदौर में कहां से लाया जा रहा था और इस सिंडिकेट में कौन-कौन से रसूखदार लोग या पैडलर्स शामिल हैं।

    दूसरी ओर, थाने से हथकड़ी खोलकर भागे शराब आरोपी साबिर उर्फ गज्जू के मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, साथ ही शहर के सभी नाकों पर नाकेबंदी कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

    Share:

  • कानपुर से 700 किमी का सफर तय कर इंदौर आएगा हिप्पोपोटेमस 'सतीश', लाने में 20 हजार लीटर पानी होगा खर्च

    Thu Jul 2 , 2026
    कानपुर। कानपुर (Kanpur) और इंदौर चिड़ियाघर (Indore Zoo) के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान (एनिमल एक्सचेंज) कार्यक्रम के तहत एक अनोखी शिफ्टिंग की तैयारी चल रही है। इस योजना के अनुसार कानपुर चिड़ियाघर को इंदौर से एक शेरनी मिलेगी, जबकि बदले में कानपुर का दरियाई घोड़ा ‘सतीश’ (Hippopotamus) इंदौर भेजा जाएगा। करीब 700 किलोमीटर की इस यात्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved