img-fluid

महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार गुट के विलय की चर्चा तेज, राज्य स्तर पर जारी है बातचीत

July 02, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (MH) की राजनीति में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharad Pawar faction) के संभावित विलय को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच मर्जर को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, फिलहाल यह प्रक्रिया महाराष्ट्र इकाई तक सीमित है और अभी किसी भी स्तर पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि एनसीपी (शरद पवार) का नेतृत्व पहले पार्टी के भीतर इस प्रस्ताव पर आम सहमति बनाने में जुटा है। राज्य स्तर पर सहमति बनने के बाद ही मामले को दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के शीर्ष नेता इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं।


  • जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भी दोनों दलों के बीच विलय को लेकर चर्चा हुई थी। उस समय दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने इस विषय पर विचार-विमर्श किया था, लेकिन चुनावी तैयारियों और बदलते राजनीतिक समीकरणों के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।

    कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) लंबे समय से महाराष्ट्र में सहयोगी दल रहे हैं और दोनों महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा हैं। ऐसे में यदि विलय का प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो इसका असर राज्य की विपक्षी राजनीति और गठबंधन की रणनीति पर पड़ सकता है।

    हालांकि, दोनों दलों की ओर से अब तक विलय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि महाराष्ट्र इकाई में सहमति बनने के बाद दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाता है। यदि यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है, तो इसका प्रभाव आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के राजनीतिक समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।

    Share:

  • राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर टिकी निगाहें, दो-तिहाई बहुमत से तय होगा चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का भविष्य

    Thu Jul 2 , 2026
    अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता के मामले के सामने आने के बाद 6 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा (Champat Rai and Trustee Dr. Anil […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved