img-fluid

पूर्व CM चन्नी का आज शक्ति प्रदर्शन, तैयार करेंगे अगला प्लान

July 03, 2026

डेस्क: पंजाब कांग्रेस में किए गए संगठनात्मक बदलाव और कमेटियों के अध्यक्षों और मेंबरों की नियुक्ति के बाद लगातार कई बड़े नेता असंतुष्ट नजर आ रहे हैं. जहां चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है तो कई नेता पर्दे के पीछे से आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

सूत्रों की माने तो पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज रोपड़ के मोरिंडा में अपने घर पर समर्थकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में वो अपनी अगली रणनीति तैयार करेंगे. इस बैठक में चन्नी के समर्थक 40 विधानसभा क्षेत्रों के इंचार्ज भी आ सकते हैं. पंजाब के मालवा क्षेत्र से सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद है. इस पूरी मीटिंग को चरणजीत सिंह चन्नी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.


  • पंजाब कांग्रेस में किए गए संगठनात्मक बदलाव और कमेटियों के अध्यक्षों और मेंबरों की नियुक्ति के आलाकमान के फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नाराजगी की खबर है. कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति हो जाने के बाद से ही लगातार चरणजीत सिंह चन्नी खामोश हैं और मीडिया से भी दूरी बना रखी है.

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीते दिनों बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों के चेयरपर्सन, को-चेयरपर्सन और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट्स की घोषणा की. पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने विभिन्न चुनावी समितियों का गठन किया है.

    पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है. विजय इंदर सिंगला इलेक्शन मैनेजमेंट एंड को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरपर्सन होंगे. कोर कमेटी की कमान सुखजिंदर सिंह रंधावा को सौंपी गई है. सांसद डॉ. अमर सिंह मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरपर्सन बनाए गए हैं. कांग्रेस ने साफ किया है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे. प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

    Share:

  • कर्ज के दलदल में OMCs! तेल कंपनियों को हुआ 2.19 लाख करोड़ का नुकसान

    Fri Jul 3 , 2026
    डेस्क: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को 30 जून तक पेट्रोल, डीजल और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की सेल पर 2.19 लााख करोड़ रुपए की ‘अंडर-रिकवरी’ (लागत से कम कीमत पर बिक्री) नुकसान उठाना पड़ा. वास्तव में ग्लोबल एनर्जी की कीमतें बढ़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved