img-fluid

UP: गाजियाबाद में 9 साल की बच्ची को अगवा कर नाबालिग मुस्लिम लड़के ने किया रेप

July 04, 2026

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) के मुरादनगर थानाक्षेत्र (Muradnagar police station area) के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के एक नाबालिग लड़के ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची को अगवा कर उससे रेप किया। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने बच्ची के परिजनों के साथ मारपीट भी की। आरोपी का एनकांउटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। आरोपी का परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


  • मुरादनगर के गांव निवासी व्यक्ति की नौ साल की बच्ची गुरुवार दोपहर तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोर मौके पर आया और खेल रहे बच्ची से काफी देर तक बातें करता रहा। इसके बाद मौका पाकर आरोपी किशोर बच्ची को अगवा कर अपने घर की छत पर ले गया और बच्ची से रेप किया। जब आरोपी किशोर गलत काम कर रहा था तो बच्ची की ताई ने देख लिया। ताई ने किशोर को रंगेहाथ पकड़कर बच्ची की दादी को सूचना दी। जब बच्ची की दादी वहां पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बदहवाश स्थिति में बच्ची को मकान की छत से नीचे उतारा और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

    पीड़िता के परिवार से मारपीट की
    आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने बच्ची की दादी और पिता के साथ अभद्रता व मारपीट की। गुरुवार देर रात परिजन मुरादनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी दूसरे समुदाय से संबंध रखता है, जिस कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    एनकांउटर की मांग को लेकर हंगामा
    बच्ची के साथ रेप की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को एकत्र होकर मुरादनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि आरोपी और उसके परिजनों का एनकांउटर किया जाए और घर पर बुलडोजर चलाया जाए। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा नेत्री उदिता त्यागी महिलाओं के साथ मुरादनगर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

    आरोपी को मासूम बताने पर नोंकझोक
    इसी बीच थानाप्रभारी कक्ष में बैठे पूर्व प्रधान ने आरोपी को मासूम बता दिया। इस बात को लेकर पूर्व प्रधान व उदिता त्यागी के बीच नोंकझोक हो गई। थानाप्रभारी ने किसी तरह मामला शांत कराया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो थाने का घेराव किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में यदि दबाव में कार करेगी तो वह पीड़ित को न्याय दिलाने तक शांत नहीं बैठेंगे।

    आरोपी का परिवार फरार
    बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच आरोपी का परिवार अपने घर का ताला लगाकर गांव से फरार हो गया। दरअसल पीड़िता और आरोपी का घर की दीवार मिली हुई है।

    Share:

  • MP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह

    Sat Jul 4 , 2026
    भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Senior Congress leader) दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राम मंदिर में चढ़ावे और दान की चोरी के मुद्दे को लेकर दो अक्टूबर (गांधी जयंती) से उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) से अयोध्या (Ayodhya) तक ‘गैर-राजनीतिक’ पदयात्रा करेंगे। सिंह ने इस बात की घोषणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved