img-fluid

दान पेटी में मिलीं अनोखी मन्नतें: किसी ने मांगी करोड़पति बनने की दुआ, तो किसी ने NEET में सफलता की प्रार्थना

July 04, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर (Achaleshwar Mahadev Temple) की दान पेटियां खोली गईं तो नकद चढ़ावे के साथ श्रद्धालुओं की लिखी दर्जनों मन्नतों की पर्चियां भी सामने आईं। इनमें कुछ ऐसी थीं, जिन्होंने मंदिर ट्रस्ट (Temple Trust) के सदस्यों और अधिकारियों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किसी ने आर्थिक सफलता के लिए अनोखे संकल्प लिखे तो किसी छात्र ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता की कामना भगवान शिव से की।

करोड़पति बनने के लिए लिखा अनोखा संकल्प

अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर दान पेटी में डालते हैं। जून माह की दान पेटियों की गणना के दौरान एक युवक की लिखी पर्ची सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी।

युवक ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि वह जल्द आर्थिक रूप से संपन्न बने। इसके साथ उसने स्वयं पर कई तरह के अनुशासन लागू करने का संकल्प भी लिखा। उसने लिखा कि वह खुद से अनावश्यक बातें नहीं करेगा, दिन में कल्पनाओं में नहीं खोएगा, बिना सोच-समझे कोई वादा नहीं करेगा और जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रुपये नहीं हो जाती, तब तक किसी के घर नहीं जाएगा।

पर्ची के अंतिम हिस्से में युवक ने यह भी लिखा कि अगले दो से तीन वर्षों में वह अमीर बनेगा, हमेशा सकारात्मक रहेगा और सड़क पर चाहे कितने भी सुंदर लड़के दिखाई दें, वह उनकी ओर ध्यान नहीं देगा। यह अनोखा संकल्प पढ़कर मौजूद अधिकारी और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी हैरान रह गए।

NEET में सफलता के लिए भी मांगी दुआ

दान पेटी से निकली एक अन्य पर्ची में एक छात्र ने री-नीट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और मध्य प्रदेश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रार्थना की थी।

इसके अलावा कई श्रद्धालुओं ने सरकारी नौकरी मिलने, परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा, आर्थिक परेशानियों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपनी मनोकामनाएं भगवान शिव के चरणों में समर्पित कीं।

पांच लाख से ज्यादा का मिला चढ़ावा

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, हर महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लिखकर दान पेटी में डालते हैं। जून माह की दान पेटियों की गणना बैंक और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। इस प्रक्रिया में करीब 20 सेवानिवृत्त बैंककर्मी और डाक विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

गणना के दौरान दान पेटियों से 5 लाख 52 हजार 580 रुपये नकद, चांदी के नाग-नागिन के जोड़े तथा कुछ पुराने सिक्के भी प्राप्त हुए।

आस्था के साथ जुड़ी उम्मीदें

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि दान पेटी में मिलने वाली पर्चियां केवल मनोकामनाएं नहीं होतीं, बल्कि लोगों के संघर्ष, सपनों और विश्वास की झलक भी होती हैं। कोई बेहतर भविष्य की कामना करता है तो कोई शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख के लिए भगवान से प्रार्थना करता है। यही वजह है कि अचलेश्वर महादेव मंदिर में हर महीने ऐसी अनेक भावनात्मक और दिलचस्प मन्नतें देखने को मिलती हैं।

Share:

  • देश की अथर्व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास....2036 तक कुल उपभोक्ता खर्च में होगा 93% हिस्सा

    Sat Jul 4 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) की अर्थव्यवस्था (Economy) आने वाले सालों में किसके दम पर आगे बढ़ेगी? इसका जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि भारत का मिडिल क्लास (मध्यम वर्ग) ही देश की आर्थिक वृद्धि का सबसे बड़ा इंजन बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved