img-fluid

पानी में समाए घाट-मंदिर, शिप्रा में बाढ़, बडऩगर की उफनती पुलिया में बह गए अधिकारी

July 04, 2026

शनिवार। उज्जैन, देवास (Ujjain, Dewas) और इंदौर (Indore) में मूसलधार बारिश (Torrential rain) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिप्रा नदी उफान पर है और रामघाट के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। वहीं बडऩगर में शॉर्टकट के चक्कर में उफनती पुलिया पार कर रहे सहायक सचिव बाइक समेत बह गए। 13 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। जगोटी में भी एक युवक रपट पुलिया पर बाइक समेत बह गया। हालांकि उसने तैरकर अपनी जान बचा ली।


  • लगातार बारिश से उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रामघाट समेत कई घाटों पर बने छोटे-बड़े मंदिर आंशिक रूप से डूब गए हैं। शिप्रा ब्रिज की छोटी रपट पानी में डूबने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। 52 कुंड पर भी पानी के तेज बहाव के चलते प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और कुंड के किनारे जाने या पानी के पास जाने की लापरवाही न करें।

    गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी जल भराव की स्थिति
    गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वापी, वलसाड़ सहित एक दर्जन से अधिक जिले जलमग्न हो गए हैं। यहां बाढ़ से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जूनागढ़ में कई गांवों का संपर्क टूट गया है। उधर, महाराष्ट्र में भी हो रही जोरदार बारिश से मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर में बाढ़ आ गई है। राजस्थान के कोटा, जयपुर, उदयपुर और डूंगरपुर में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। भीलवाड़ा में एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया। बिहार, उत्तरप्रदेश में भारी बारिश का क्रम जारी है।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, निजता की आड़ में नहीं छिपा सकेंगे विवाहेतर संबंध, कॉल रिकॉर्ड और होटल डिटेल देने होंगे

    Sat Jul 4 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने वैवाहिक विवादों (matrimonial disputes)और निजता के अधिकार को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाला निजता का अधिकार किसी व्यक्ति को अपने जीवनसाथी से ऐसे तथ्यों को छिपाने की छूट नहीं देता जो अदालत में चल रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved