img-fluid

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान मिले 1871 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 47,955 हुई

July 30, 2020

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है, जबकि नये मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1871 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 47,955 हो गई है। जिसमें से 34,056 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1429 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 13750 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 127 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1348 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 36,296 है, जबकि 27,833 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1214 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 8368 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 92 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 216 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 4503 हो गई है। जबकि, 2678 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 57 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1786 मरीजों का इलाज चल रहा है। 21 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 141 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2458 हो गई है, वहीं 1653 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 804 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1513 हो गई है। राज्य में 595 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुआ है। 913 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 04 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 80 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 1410 हो गई है। वहीं 677 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 60 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 730 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 05 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 784 हो गई है। जिसमें से 207 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 572 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 05 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 11 नये मरीज सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 395 हो गई है। जबकि, 215 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 180 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 17 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 596 हो गई है। वहीं 198 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 397 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

  • लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

    Thu Jul 30 , 2020
    नई दिल्ली. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले के तरह ही हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने से आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved