img-fluid

दिल्ली पुलिस-हरियाणा STF की संयुक्त कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर

July 05, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) से जुड़े दो कथित शूटर मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के अनुसार, दोनों पर हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या का आरोप था। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया।

हरियाणा एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मारे गए आरोपियों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों का नाम पिछले महीने हांसी में हुए जिम संचालक कपिल हत्याकांड में सामने आया था। इस मामले में हांसी सिटी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

गुप्त सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना मिली थी कि दोनों वांछित आरोपी हथियारों और भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने की योजना बनाई।


  • रोकने पर पुलिस पर की फायरिंग

    पुलिस का कहना है कि जब टीम ने दोनों संदिग्धों को घेरकर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हुई।

    इस दौरान एक कांस्टेबल के पैर में गोली लग गई। वहीं, चार अन्य पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

    अस्पताल में मृत घोषित किए गए दोनों आरोपी

    मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल कांस्टेबल को बेहतर इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी किस संभावित वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे तथा गैंग के अन्य सदस्यों की इसमें क्या भूमिका थी।

    Share:

  • मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई नहीं रहीं... 70 साल की उम्र में निधन

    Sun Jul 5 , 2026
    रायपुर: विश्वविख्यात पंडवानी कलाकार तीजन बाई का निधन हो गया है. उन्हें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमर गाथाकार के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने इस कला को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाया. उन्होंने रायपुर के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली, वो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved