
नई दिल्ली ।बारिश (Rain) का मौसम आ गया है और ये पौधे (Plants) लगाने के लिए सबसे अच्छा समय और मौसम माना जाता है. क्योकि इस समय में मिट्टी (Soil) नम रहती है, जिसकी वजह से पौधों की जड़ें आसानी से जम जाती हैं. अगर आपको भी बागवानी (Gardening) का शौक है और आप अपने घर, बालकनी, छत और गार्डन को रंग-बिरंहे फूलों और खुशबू से भरना चाहते हैं तो मानसून (Monsoon) के मौसम में कुछ पौधे जरूर लगाएं. अगर आप सही देखभाल के साथ पौधों को लगाते हैं तो ये तेजी से बढ़ेंगे और लंबे समय तक फूल भी देंगे.
1. मोगरा
मोगरे की खुशबू हर किसी को पसंद आती है. मानसून के मौसम में मोगरे के पौधे को लगाने से ये जल्दी से बढ़ते हैं और कुछ ही समय में इसमें आपको सफेद फूल भी दिखने को मिल जाएंगे. पौधे को आप ऐसी जगह पर रखें जहां पर पौधे को कुछ घंटे धूप जरूर मिल सके.
2. चमेली
बारिश के मौसम में चमेली भी अच्छी तरह से बढ़ती है. इसकी खुशबू शाम के समय आपके घर को महका देगी. हर रोज एक सीमित मात्रा में पानी और हल्की धूप मिलते रहने पर ये पौधा लंबे समय तक फूल देता है.
3. गुड़हल
बारिश के मौसम में गुड़हल के फूलों का पौधा लगाना भी बेहद फायदेमंद होता है. अगर आपको बड़े और रंगीन फूल पसंद है तो आप इन पौधे को इस मौसम में जरूर लगाएं. लाल, पीले, गुलाबी और नारंगी रंगों के गुड़हल के फूल बारिश के मौसम में काफी तेजी से बढ़ते हैं. इसे अच्छी धूप और जरूरत के हिसाब से पानी दें.
4. गेंदा
गेंदा भी एक ऐसा फूल है जिसको कम देखभाल की जरूरत पड़ती है और इसे आसानी से उगाया जा सकता है. बारिश के मौसम में इस पौधे की ग्रोथ अच्छे से होती है और इसके चमकीले फूल आपके गॉर्डेन की खूबसूरती बढ़ा देते हैं.
5. सदाबहार
सदाबहार एक ऐसा पेड़ है जो लगभग पूरे साल फूल देता है, लेकिन बारिश के मौसम में इसकी ग्रोथ और बेहतर हो जाती है. इस पौधे को आप गमले और जमीन दोनों ही जगहों पर आसानी से लगा सकते हैं.
पौधे लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved