img-fluid

इंदौर: कंस्ट्रक्शन व्यापारी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली

July 07, 2026

इंदौर। एक कंस्ट्रक्शन व्यापारी (Construction businessman) युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी (Wife) ने उसके खिलाफ दो माह पहले लाखों के दहेज प्रताडऩा (Dowry harassment) की रिपोर्ट लिखाई थी। उसकी शादी 7 माह पहले ही हुई थी। फिलहाल पत्नी मायके में रह रही है। पुलिस जांच कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।


  • मिली जानकारी के अनुसार राजीव पिता राधेश्याम राठौर निवासी अंबिकापुरी कॉलोनी ने कल रात को जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए राजश्री अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिजन का कहना है कि वह कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा था। वह मामा मनोज के साथ यह काम करता था। बीते साल के आखिर माह में उसकी शादी बीमा अस्पताल के पास रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद अनबन के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बाद में पत्नी ने राजीव पर महिला थाने में 50 लाख के दहेज के लिए प्रताडि़त करने का केस लगा दिया था। एफआईआर में राजीव की मां, भाई और बहनों के नाम भी लिखवाए थे। परिजन का कहना है कि वह इसी बात को लेकर तनाव में था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। उसके बाद भी उन्हें परेशान किया गया। साथ ही यह भी आरोप है कि महिला थाने में उसके परिवार को प्रताडि़त भी किया गया। इसके चलते वह डिप्रेशन में रहने लगा। राजीव के परिजन द्वारा राजीव की पत्नी और उसके परिवार की प्रताडऩा से राजीव द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

    Share:

  • पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को बड़ा झटका, विदेश में सभी कानूनी विकल्प समाप्त, भारत लाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

    Tue Jul 7 , 2026
    नई दिल्ली ।पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) से जुड़े बहुचर्चित वित्तीय घोटाले (Financial Scam) के मुख्य आरोपी और भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) के भारत प्रत्यर्पण (Extradition) की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। विदेश में उपलब्ध कानूनी विकल्प समाप्त होने के बाद अब उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अंतिम प्रशासनिक चरण में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved