img-fluid

इंदौर: हाउसकीपिंग का काम करने वाले युवक ने दी जान

July 07, 2026

इंदौर। हाउसकीपिंग (Housekeeping) का काम करने वाले युवक ने जान दे दी। लसूडिय़ा पुलिस (Lasudia Police) ने बताया कि क्षेत्र की ग्रीन पैलेस कॉलोनी (Green Palace Colony) में विदिशा का रहने वाला 18 साल का सोनू पिता सरदार हाउसकीपिंग की नौकरी करता था। वह करीब 18 दिन पहले ही नौकरी पर आया था। कल उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी जेब चेक की गई तो 150 रुपए और एक डॉलर मिला। उसने जान क्यों दी यह रहस्य बना हुआ है।


  • इसी तरह देपालपुर पुलिस ने बताया कि 60 साल के पन्नालाल पिता गब्बूसिंह निवासी ग्राम खड़ी ने बॉथरूम में एसिड पी लिया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। यह साफ नहीं हुआ है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। आत्महत्या के एक अन्य मामले में बेटमा पुलिस ने बताया कि ग्राम दौलताबाद के रहने वाले 22 साल के रोहित पिता महेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सांवेर में रहने वाले दीपक पिता हिंदूसिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी तरह कलम उर्फ कमल मेहड़ा निवासी ग्राम निपानिया ने ग्राम तराना सांवेर में नाली किनारे फांसी लगाकर जान दे दी।

    Share:

  • इंदौर: धान गली में वर्षों पुराना शौचालय तोडऩे पर जमकर हंगामा, पुलिस में मुकदमा

    Tue Jul 7 , 2026
    व्यापारियों का आरोप- दो दुकानदारों ने ही तोड़ा, पार्षद भी मौके पर पहुंचे, कहा-फिर बनाएंगे, खर्च भी वसूलेंगे इंदौर। धान गली (Dhan Gali) में वर्षों पुराना शौचालय (Old toilet) तोडऩे पर कल पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया। पूरे क्षेत्र में एकमात्र शौचालय होने के कारण व्यापारी (Businessman) वहां जमा होकर कड़ी कार्रवाई की मांग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved