img-fluid

इंदौर: धान गली में वर्षों पुराना शौचालय तोडऩे पर जमकर हंगामा, पुलिस में मुकदमा

July 07, 2026

व्यापारियों का आरोप- दो दुकानदारों ने ही तोड़ा, पार्षद भी मौके पर पहुंचे, कहा-फिर बनाएंगे, खर्च भी वसूलेंगे

इंदौर। धान गली (Dhan Gali) में वर्षों पुराना शौचालय (Old toilet) तोडऩे पर कल पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया। पूरे क्षेत्र में एकमात्र शौचालय होने के कारण व्यापारी (Businessman) वहां जमा होकर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पार्षद और नगर निगम (Municipal council) के अधिकारी भी पहुंचे और पड़ताल की तो पता चला कि दो दुकानदारों ने शौचालय तोड़ दिया था। कुछ व्यापारियों ने इस मामले की सराफा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई और तोड़ा गया शौचालय बनाने का खर्च रिपोर्ट में दर्ज किया गया, जो संबंधितों से वसूला जाएगा।


  • झोन 2 के अंतर्गत वार्ड 69 में धान गली के समीप शिरोमणि मार्केट बना है और उसके पास वर्ष 1990 में नगर निगम ने शौचालय बनाया था। उक्त क्षेत्र में कहीं अन्य हिस्से में शौचालय नहीं है। रविवार को अज्ञात लोगों ने शौचालय ही तोड़ डाला था। जब सोमवार को व्यापारी वहां पहुंचे तो शौचालय टूटा हुआ मिला। इस पर सारे व्यापारी वहां जमा हो गए। उनका कहना था कि यह एकमात्र शौचालय था, जिसे तोड़े जाने के कारण अब व्यापारियों को परेशानी आएगी। इसके बाद वहां हंगामा बढ़ता रहा और व्यापारियों की भीड़ बढ़ती गई तो क्षेत्रीय पार्षद मीता राठौर के पति रामबाबू राठौर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। उनका कहना था कि कुछ लोगों ने वहां के कुछ दुकानदारों को शौचालय तोड़ते देखा है। इसके आधार पर सराफा थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें दुकानदारों सैफुद्दीन पिता मकबूल हुसैन शिरोमणि मार्केट और मोईनुद्दीन पिता मकबूल हुसैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ लोगों ने दोनों को वहां शौचालय तोड़ते देखा है। क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलवाया गया और उनसे शौचालय बनवाने का पूरा स्टीमेट तैयार करवाया गया है, जो पुलिस रिपोर्ट में संलग्न किया गया है। अब संबंधितों से ही वहां हुए नुकसान की राशि वसूली जाएगी और नया शौचालय उसी स्थान पर फिर से बनाया जाएगा।

    Share:

  • ऑयल मार्केट में सऊदी का बड़ा झटका, कच्चे तेल की कीमत घटने से पेट्रोल-डीजल हो सकते हैं सस्ते

    Tue Jul 7 , 2026
    नई दिल्ली । सऊदी अरब(Saudi Arabia) ने वैश्विक तेल बाजार(global oil market) में बड़ा कदम उठाते हुए एशियाई ग्राहकों के लिए अपने प्रमुख अरब लाइट क्रूड(flagship Arab Light crude) की कीमत में अगस्त 2026 से प्रभावी ऐतिहासिक कटौती का ऐलान किया है। सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने कीमत में 11 डॉलर प्रति बैरल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved