img-fluid

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : एक ही रनवे पर आए दो विमान, ATC ने बीच में ही रोकी टेक ऑफ रन

July 08, 2026

नई दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में मंगलवार की रात बड़ा हादसा टल गया. मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर एक समय एक ही रनवे पर दो विमान आ गए. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (TTC) ने तत्परता दिखाते हुए एक विमान का टेक-ऑफ रन बीच में ही रोकने के निर्देश दे दिए. इसके बाद विमान बे में वापस लौट आया. जिस विमान का टेक-ऑफ रन बीच में ही रोका गया, वह विमान एअर इंडिया का बताया जा रहा है.


  • जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने लैंड किया था. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आया यह विमान लैंडिंग के बाद अभी रनवे से पूरी तरह हटा भी नहीं था कि उसी रनवे से एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की तैयारी शुरू कर दी. दोनों विमान एक ही रनवे पर दोनों विमान आ गए, जिसके बाद एटीसी ने एअर इंडिया की फ्लाइट का टेक-ऑफ रन रोकने के निर्देश दिए.

    बताया जाता है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI816 में बोइंग 777-300 का बड़े आकार का विमान था. सिलीगुड़ी से आई फ्लाइट संख्या AIX1547 में बोइंग के छोटे आकार का विमान बोइंग 737 मैक्स 8 विमान था. टेक-ऑफ रन रोकने के निर्देश एटीसी की ओर से मिलने के बाद एअर इंडिया विमान वापस बे में लौट आया. इसे लेकर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है.

    एअर इंडिया ने कहा है कि चालक दल ने एटीसी से निर्देश मिलने के बाद टेक-ऑफ की प्रक्रिया रोक दी और विमान को वापस बे में ले जाया गया. एसओपी के तहत विमान की जरूरी तकनीकी जांच की जाएगी. यात्रियों को जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

    Share:

  • 16 जुलाई से शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, जानें असर और आसान उपाय

    Wed Jul 8 , 2026
    नई दिल्ली। धन, वैभव, प्रेम और सुख-समृद्धि के कारक शुक्र देव (Lord Shukra) 16 जुलाई 2026 को सिंह राशि में रहते हुए मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र (Purva Phalguni Nakshatra) में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। ऐसे में जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved