img-fluid

सुपारी किलिंग या प्रॉपर्टी का खेल? भोपाल में बुजुर्ग दंपति की हत्या

July 10, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला लगातार उलझता जा रहा है. शुरुआती जांच में पुलिस को वारदात पेशेवर तरीके से अंजाम दिए जाने के संकेत मिले हैं. इसी आधार पर जांच एजेंसियां अब सुपारी किलिंग के एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही हैं. मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की है.

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय हेमंत फिलेमोन बारीक और उनकी पत्नी 70 वर्षीय शकुंतला बारीक के रूप में हुई है. हेमंत बारीक रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, जबकि शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल में स्टाफ नर्स रह चुकी थीं. दोनों घर में अकेले रहते थे, जबकि मकान के एक हिस्से में कुछ छात्र किराए पर रहते थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या 24 जून को हुई थी, लेकिन 27 जून को दोनों के शव घर के अंदर से बरामद हुए.

पुलिस के अनुसार, शकुंतला बारीक का शव सोफे पर और हेमंत बारीक का शव फर्श पर पड़ा मिला. दोनों के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हेमंत के सिर में एक गोली मारी गई थी, जबकि शकुंतला को दो गोलियां लगी थीं. डॉक्टरों का अनुमान है कि हमलावरों ने करीब 5 से 7 फीट की दूरी से फायरिंग की. घटनास्थल से तीन खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.


  • जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें तेज बारिश के बीच रेनकोट पहने दो संदिग्ध युवक वारदात के बाद इलाके से निकलते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में दोनों कुछ दूरी तक साथ चलते हैं, फिर अलग-अलग दिशा में जाते हैं और बाद में सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास दोबारा मिलते हैं. पुलिस का मानना है कि बारिश और रेनकोट का इस्तेमाल पहचान छिपाने के लिए किया गया.

    जांच में यह भी सामने आया है कि दंपती अपना मकान करीब 1.20 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे. सौदा लगभग तय हो चुका था, लेकिन रजिस्ट्री और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही दोनों की हत्या हो गई. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस संपत्ति के सौदे से किसे फायदा या नुकसान होने वाला था. इसके अलावा करीब दो करोड़ रुपये की कुल संपत्ति, पारिवारिक रिश्तों, आर्थिक लेन-देन और एक करीबी रिश्तेदार के बैंक खातों में मिले संदिग्ध ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है.

    पुलिस को यह भी पता चला है कि वारदात से पहले शकुंतला बारीक ने अपनी भाभी से फोन पर पति की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी. उन्होंने किसी खतरे या आशंका का जिक्र नहीं किया था. मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और विभिन्न थाना क्षेत्रों की करीब 20 टीमें गठित की गई हैं. मोबाइल लोकेशन, डिजिटल ट्रांजैक्शन, फॉरेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल हर पहलू पर जांच जारी है. आरोपियों तक पहुंचाने वाली पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.

    Share:

  • PM Modi's Major Announcement in Australia: Big Bash Comes to India; Chennai to Host Australia's T20 League Opener

    Fri Jul 10 , 2026
    Dallas. Australia’s prestigious T20 cricket league, the Big Bash League (BBL), is set to make its debut in India. Prime Minister Narendra Modi and Australian Prime Minister Anthony Albanese announced this historic initiative on Friday. Under this plan, the opening match of the 16th season of the Big Bash League will be played on December […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved