img-fluid

40 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा, एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे PM लक्सन

July 10, 2026

ऑकलैंड। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम ऑकलैंड पहुंचे। वे सीधे ऑस्ट्रेलिया से आए हैं। यह 40 सालों में किसी भारतीय नेता की न्यूज़ीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा है। पीएम मोदी 10 साल से भी ज्यादा समय में न्यूज़ीलैंड का दौरा करने वाले सबसे बड़े राष्ट्राध्यक्ष हैं। वह स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 8:15 बजे ‘इंडिया वन’ विमान से ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे।


  • टारमैक पर रेड कार्पेट बिछाकर मोदी का स्वागत किया गया, जहां भारतीय और न्यूज़ीलैंड की सेनाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया और पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। प्रधानमंत्री लक्सन ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा न्यूज़ीलैंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लक्सन ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे शहर में दुनिया के एक बहुत बड़े नेता आए हैं।

    अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री व दूसरे बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि पीएम लक्सन के साथ उनकी बातचीत आर्थिक, व्यापारिक और कमर्शियल संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित होगी।

    उन्होंने कहा, “मेरी यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंधों में आई मज़बूती को और आगे बढ़ाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूज़ीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करके द्विपक्षीय व्यापार और कमर्शियल संबंधों को मज़बूत करने का संकल्प लिया है।

    Share:

  • 434 साल बाद खुला इतिहास का खजाना! पन्ना के मंदिर में मिली 'रसिकप्रिया' की दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

    Fri Jul 10 , 2026
    पन्ना। मध्य प्रदेश में चल रहे ज्ञान भारतम् अभियान के तहत पन्ना जिले से भारतीय इतिहास और हिंदी साहित्य से जुड़ी एक बड़ी और महत्वपूर्ण खोज सामने आई है। जिले के श्री राम-जानकी मंदिर में महाकवि आचार्य केशवदास द्वारा वर्ष 1591 ईस्वी में रचित प्रसिद्ध ग्रंथ ‘रसिकप्रिया’ की दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि मिली है। इसे हिंदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved