img-fluid

IRCTC का नया पोर्टल लॉन्च, 24 साल बाद बदला लुक, टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान और तेज

July 16, 2026

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Online ticket booking) सेवा संचालित करने वाली IRCTC ने अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन (New beta version) लॉन्च कर दिया है। बुधवार रात 9 बजे नया पोर्टल लाइव कर दिया गया, जिसमें नया डिजाइन, आकर्षक कलर थीम और कई यूजर-फ्रेंडली फीचर्स जोड़े गए हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल और तेज बनाना है।

करीब 24 साल बाद IRCTC की वेबसाइट में बड़ा बदलाव किया गया है। पुरानी वेबसाइट वर्ष 2002 में शुरू हुई थी। इस दौरान इंटरनेट और डिजिटल तकनीक में हुए बदलावों को देखते हुए अब वेबसाइट को आधुनिक स्वरूप दिया गया है।

IRCTC के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन करीब 14.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं, जबकि हर महीने करोड़ों यात्री इसका उपयोग करते हैं। ऐसे में नए पोर्टल को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और तेज बुकिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


  • नई वेबसाइट में क्या-क्या बदला?
    अनावश्यक कैप्चा से राहत: अब हर चरण पर कैप्चा भरने की जरूरत नहीं होगी।
    गैर-जरूरी पॉप-अप खत्म: फ्लैशिंग ग्राफिक्स और अनचाहे पॉप-अप हटाए गए हैं, जिससे वेबसाइट का उपयोग अधिक सहज होगा।
    एक ही स्क्रीन पर सीट उपलब्धता: टिकट बुकिंग के दौरान सभी क्लास की सीटों की उपलब्धता एक ही स्थान पर दिखाई देगी।
    तेज चेकआउट प्रक्रिया: बुकिंग के स्टेप्स कम किए गए हैं, जिससे टिकट पहले की तुलना में तेजी से बुक हो सकेगा।
    दोबारा बुकिंग आसान: यात्रियों की जानकारी सुरक्षित रहेगी, जिससे अगली बार टिकट बुक करते समय बार-बार विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

    छात्रों ने भी निभाई अहम भूमिका
    नई IRCTC वेबसाइट के डिजाइन और यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने में छात्रों की भी भागीदारी रही है। नए कलर थीम और लेआउट को अधिक आकर्षक और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए उनके सुझावों का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल यह बीटा वर्जन है और यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर अंतिम संस्करण में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

    नए रिजर्वेशन इंजन से भी जुड़ेगी वेबसाइट
    IRCTC ने बताया है कि जल्द ही नए पोर्टल को अपग्रेड किए जा रहे पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन (Passenger Reservation Engine) से भी जोड़ा जाएगा। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के अनुसार, दशकों पुराने इस रिजर्वेशन सिस्टम को आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है।

    आने वाले कुछ सप्ताह में नया रिजर्वेशन इंजन भी लॉन्च होने की संभावना है। इसके लागू होने के बाद टिकट बुकिंग की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को पहले से अधिक तेज, आसान और बेहतर ऑनलाइन सेवा मिल सकेगी।

    Share:

  • पीएम मोदी कल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, बताया स्वच्छ परिवहन का नया युग

    Thu Jul 16 , 2026
    चंडीगढ़. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन (Hydrogen fuel) आधारित ट्रेन (train) को कल हरियाणा (Haryana) के जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने इसे स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि बताया है। बुधवार को प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved