img-fluid

मैनपुरी में खूनी संग्राम, ताबड़तोड़ चली गोलियां और फरसे

July 20, 2026

मैनपुरी। जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के गांव छोटा हर्राजपुर में खेत की मेड़ को लेकर चला आ रहा विवाद रविवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और फरसों से हमला किया गया। वारदात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुर का किशनी थाना क्षेत्र का छोटा हर्राजपुर गांव अचानक मामूली बात विवाद के बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। देखते ही देखते चबूतरे और गलियों में खून बिखरा दिखाई दिया, जबकि लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में दुबक गए। घायलों के परिजन अपने अपनों की जान बचाने के लिए अपने अपने वाहनों से घायलों को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज निकल लिए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी राजेंद्र सिंह चौहान और भारत सिंह भदौरिया आदि के बीच खेत की मेड़ को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। राजस्व विभाग की टीम दोनों पक्षों के खेतों की पैमाइश कर चुकी थी, लेकिन एक पक्ष इस नाप से संतुष्ट नहीं था, क्योंकि इन दोनों ही परिवारों ने गांव के किसी व्यक्ति से जमीन को खरीदा था जिस जमीन में सरकारी बचत पड़ी थी। उस सरकारी बचत को दोनों ही पक्ष आधा-आधा लेना चाहते थे। लेकिन वह बचत एक पक्ष के कब्जे में थी। इसी बात को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। रविवार को खेत की जुताई के दौरान राजस्व विभाग द्वारा बनाई गई मेड़ टूट गई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।


  • मृतक पक्ष का आरोप है कि मोहित और दीपक चौहान अवैध हथियार और फरसा लेकर पहुंचे और उनके परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग और हमला कर दिया। दूसरे पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावर उनके घर में घुस गए और जानलेवा हमला किया। इसके बाद दोनों पर सामने सामने आए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र सिंह चौहान पक्ष का एक तथा भारत सिंह भदोरिया के परिवार में चार लोग घायल हुए थे जिसमें एक की मौत हो गई है।

    इस खूनी संघर्ष में कुलदीप पुत्र शिशुपाल, दीपांशु पुत्र सोनपाल, हिमांशु पुत्र अशोक सिंह और अरविंद पुत्र सूरज पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दीपांशु ने सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष का भी मोहित चौहान घायल बताया जा रहा है। जिसको पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ रामकृष्ण द्विवेदी तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ कुर्रा, एलाऊ, बेवर आदि की पुलिस मौके पर पहुंची थी। आलाअधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने और मौके से मिले कई चले हुए कारतूस व बुलेट कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे गांव में पुलिस वल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार में गोली कांड से हुई युवक की मौत से मातम फैल गया। वही मृतक युवक के परिजनों ने किशनी पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

    Share:

  • सिर्फ कुछ सेंटीमीटर ऊंची यह पहाड़ी बनी दुनिया भर में चर्चा का विषय बिना ट्रेनिंग हर कोई बन जाता है पर्वतारोही

    Mon Jul 20 , 2026
      नई दिल्ली।दुनिया(world) के सबसे ऊंचे पर्वतों (highest mountains conjures)का नाम आते ही लोगों के मन में माउंट एवरेस्ट(Mount Everest) हिमालय और कंचनजंगा(Kangchenjunga) जैसी विशाल चोटियों की तस्वीर उभर आती है। इन पर्वतों पर चढ़ना साहस धैर्य और कठिन प्रशिक्षण की मांग करता है। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसी जगह भी चर्चा में है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved