img-fluid

इन्दौर: मनमुटाव के कारण ताऊ की हत्या, मौत के बाद सबसे ज्यादा आंसू बहाने वाला भतीजा गिरफ्तार

July 20, 2026

हत्या का हुआ खुलासा

इन्दौर। राज नगर (Raj Nagar) में हुई अधेड़ की हत्या का राज चंद घटों में खुल गया। पुलिस (Police) ने मामले में अधेड़ के भतीजे (nephew) को पकड़ा है। उसी ने मौका पाते ही परसों रात को ताऊ की हत्या कर दी और घटना को लूट का रूप देते हुए घर का सामान बिखेर दिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। हत्या के बाद जब ताऊ का पोस्टमार्टम कराया गया तो सबसे ज्यादा आंसू उस भतीजे ने बहाए। इसके चलते पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया।


  • चंदन नगर पुलिस ने बताया कि राज नगर में रहने वाले 50 साल के कमल पिता रमेशचंद्र कुमावत का शव खून से लथपथ उनके ऊपरी माले स्थित घर में मिला। घटना के दौरान कमल के बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। सुबह पुलिस को फोन लगाकर बताया गया कि सुबह-सुबह भतीजा चेतन पिता पप्पू जब पानी पीने के लिए गया तो कमल का खून से सना शव उसने ही देखा था। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के दौरान मीडिया से कमल के भाई पप्पू ने बात करते हुए पूरी घटना बताई। पिता पप्पू के कंधे पर सिर रखकर सबसे ज्यादा चेतन रो रहा था। उसके हाथों और शरीर में कई जगह खरोंच के निशान थे। पुलिस ने चेतन को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो वह टूट गया और कबूल किया कि पारिवारिक मनमुटाव के चलते उसने ही ताऊ कमल की हत्या की। उसने सोचा कि परसों रात को ताऊ को मारने का सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि ताऊ के लडक़े उस रात घर पर नहीं थे। कमल की पत्नी की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हिस्से-बंटवारे और पैसों के लेन-देन को लेकर भी कुछ मनमुटाव के चलते हत्या की गई।

    Share:

  • इंदौर में 6 नामी शराब ब्रांड्स के सैंपल फेल

    Mon Jul 20 , 2026
    महाराष्ट्र में कार्रवाई के बाद अब इंदौर में देश की सबसे बड़ी जांच – व्हिस्की और रम के नाम पर मिलाया जा रहा था फ्लेवर – मिसलीडिंग, मिसब्रांडेड और सब-स्टैंडर्ड बताते हुए सैंपल फेल – एक सप्ताह में जवाब मांगा, फिर लग सकता है बिक्री पर प्रतिबंध इंदौर, विकाससिंह राठौर। महाराष्ट्र में ओल्ड मोंक और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved