img-fluid

हम नड्डा के दफ्तर नहीं जाएंगे, वो जंतर-मंतर आएं…बातचीत के लिए CJP ने रखी शर्त

July 23, 2026

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET paper leak) के मुद्दे पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध बना हुआ है. एक तरफ जहां सरकार गतिरोध समाप्त करने के लिए बातचीत की मेज पर आने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ CJP ने अपनी शर्त रख दी है. इसके साथ ही सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन की अपील की है.

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने साफ किया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास या मंत्रालय में कोई बैठक नहीं होगी. आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार के प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि नड्डा के घर पर कोई बैठक नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत करनी है तो यह जंतर-मंतर या किसी बीच की जगह पर हो सकती है.

आशुतोष रांका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कोई मीटिंग नड्डा जी के घर पर नहीं होगी. या तो जंतर-मंतर या किसी बीच की जगह पर होगी. इस बार केवल औपचारिक बातचीत या हवाबाजी नहीं होनी चाहिए. अगर सरकार CJP के प्रतिनिधियों से मिलना चाहती है तो उनकी मांगों पर ठोस बातचीत करनी होगी. सरकार को या तो उनकी कुछ मांगें माननी होंगी या फिर यह स्पष्ट करना होगा कि उनकी मांगों को कितने दिनों में पूरा किया जाएगा. बातचीत के नाम पर उनका समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए.’


  • सरकार ने भेजे चार प्रस्ताव
    इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP के साथ बातचीत को लेकर सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दिन दोपहर से अब तक CJP के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के लिए चार औपचारिक प्रस्ताव भेजे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं से बातचीत के लिए लगातार तैयार है और सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए यह एक खुला निमंत्रण है.प्रदर्शन कर रहे युवा अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय बातचीत के लिए आ सकते हैं.

    केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, बातचीत जेपी नड्डा के कार्यालय या उनके आवास पर हो सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के स्थान को लेकर प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बना रही है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और वह खुद बातचीत के लिए मौजूद रहेंगे. बातचीत के जरिए धीरे-धीरे समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है.

    उन्होंने इसे छात्रों के हित में सरकार की ओर से उठाए जा रहे लगातार कदमों का हिस्सा बताया और प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘हां, हम तैयार हैं. हमारे आवास या आधिकारिक कार्यालय में आइए.’

    Share:

  • भारतीय मजदूर संघ : 71 वर्षों की राष्ट्रनिष्ठ श्रमिक यात्रा, जिसने श्रम आंदोलन को दिया भारतीय दृष्टिकोण

    Thu Jul 23 , 2026
    – डॉ. मयंक चतुर्वेदी 23 जुलाई 1955 को स्थापित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) आज केवल देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन होने के नाते भारतीय श्रम दर्शन का सबसे सशक्त प्रतिनिधि है। वस्‍तुत: जब विश्व का श्रमिक आंदोलन पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच संघर्ष की धुरी पर घूम रहा था, तब राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved