img-fluid

MP: अंधविश्वास के चक्कर में लूट गई इज्जत, झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, संतान सुख की चाह पड़ी भारी

July 23, 2026

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे नहीं होने से परेशान महिला को झाड़ फूंक के बहाने बुलाया गया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिलन पाल को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला लंबे समय से बच्चे नहीं होने के चलते काफी परेशान थी। इस बीच किसी ने उसे झाड़फूक करने वाले आरोपी मिलन पाल के बारे में बताया। जब महिला उसके पास पहुंची तो आरोपी ने झांसे में लेकर उसे विश्वास दिलाया कि उसे संतान प्राप्ति होगी। महिला ने भी उसकी बातों पर आसानी से भरोसा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने तंत्र-मंत्र के नाम पर अपना असली चेहरा दिखाया।


  • मौके का फायदा उठाते हुए कथित बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए पहले यह बात अपने परिजनों को बताई, फिर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी मिलन पाल को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

    Share:

  • जंतर-मंतर धरने का असर, कनॉट प्लेस की दुकानें-दफ्तर और रेस्टोरेंट 6.30 तक होंगे बंद

    Thu Jul 23 , 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस (Connaught Place) आज शाम 6.30 बजे तक खाली हो सकता है. दरअसल, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सलाह पर यह अपील की गई है. NDTA ने कनॉट प्लेस में आज शाम 6:30 बजे ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने की अपील की. नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved