img-fluid

Mangal Gochar: 2 अगस्त से मंगल बदलेंगे चाल, 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते

July 26, 2026

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में मंगल ग्रह (Mars planet) को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और नेतृत्व का कारक माना जाता है। अगस्त की शुरुआत में मंगल का राशि परिवर्तन (Mangal Gochar) होने जा रहा है, जिसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना माना जा रहा है। 2 अगस्त 2026 की रात 10:59 बजे मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सफलता मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी।


  • मकर राशि
    मकर राशि के लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। परिवार के सहयोग से लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। हालांकि, इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह दी गई है।

    धनु राशि
    धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन में प्रगति के नए रास्ते खुलने की संभावना है।

    Share:

  • ट्विशा शर्मा केस : स्पेशल कोर्ट ने भी खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका

    Sun Jul 26 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) की एक स्पेशल कोर्ट (Special Court) ने पूर्व मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं. गिरिबाला सिंह ट्विशा की सास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved