img-fluid

विदेशी महिला ने मुंबई के अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म! डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार की हुई मुरीद, बोली- ‘यहां मिला प्यार हमेशा याद रहेगा’

July 29, 2026

नई दिल्‍ली। नीदरलैंड (Netherlands) की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर इवाना (Creator Ivana) ने मुंबई में बेटी को जन्म देने के अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि भारत की मेडिकल सुविधाएं, अस्पतालों की देखभाल और नर्सों का व्यवहार उनके लिए बेहद खास रहा. हालांकि, डिलीवरी (Delivery) के बाद अकेलेपन, गर्मी और मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा.



  • मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खास पल होता है. लेकिन जब कोई महिला अपने देश से हजारों किलोमीटर दूर किसी दूसरे देश में मां बनती है, तो यह अनुभव और भी अलग हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ नीदरलैंड की रहने वाली इवाना के साथ, जो लंबे समय से भारत में रह रही हैं.

    इवाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि मुंबई में बेटी को जन्म देने का उनका अनुभव कई मायनों में अलग और कभी न भूलने वाला रहा. उन्होंने कहा कि भारत में मां बनने के दौरान उन्हें पहली बार यह महसूस हुआ कि अलग-अलग देशों की मेडिकल व्यवस्था कितनी अलग हो सकती है.

    नीदरलैंड और मुंबई के अस्पतालों में बड़ा फर्क
    इवाना ने अपने वीडियो में बताया कि नीदरलैंड के अस्पतालों में मेडिकल प्रोसेस काफी अलग है. उन्होंने कहा कि वहां डॉक्टर अक्सर कम दवाओं और कम मेडिकल इंटरवेंशन पर भरोसा करते हैं. नई मांओं को जल्दी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है, जिससे वे घर जाकर आराम कर सकें. वहीं, मुंबई के अस्पताल में उन्हें काफी अलग अनुभव मिला. इवाना ने बताया कि डिलीवरी के दौरान उन्होंने बिना ज्यादा दवाओं के नेचुरल तरीके से बच्चे को जन्म देने की इच्छा जताई थी, जिसके लिए उन्हें अपनी बात मजबूती से रखनी पड़ी.

    अस्पताल में मिली अच्छी देखभाल

    लेकिन इवाना ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद अस्पताल में मिली देखभाल ने उनका दिल जीत लिया. उन्होंने कहा कि मुंबई के अस्पताल में उन्हें शानदार कमरा मिला, जहां उन्हें आराम करने के लिए पर्याप्त जगह दी गई. नर्सों का व्यवहार भी बेहद अच्छा था. वे उनकी बेटी को देखकर काफी खुश थीं और बच्चे की देखभाल में पूरा ध्यान दे रही थीं.

    Share:

  • मूवी लवर्स हो जाएं तैयार अगस्त में रिलीज होंगी 12 बड़ी फिल्में सनी देओल से लेकर यश और श्रद्धा कपूर तक मचाएंगे धमाल

    Wed Jul 29 , 2026
    नई दिल्ली । अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो अगस्त 2026(August 2026) आपके लिए किसी फिल्मी उत्सव(cinematic celebration) से कम नहीं होने वाला। पूरे महीने सिनेमाघरों में एक के बाद एक बड़ी फिल्में रिलीज होंगी जो हर तरह के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। एक्शन रोमांस थ्रिलर बायोपिक फैमिली ड्रामा और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved