img-fluid

PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

July 29, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर पुलिस ने एक्शन लिया है. उसने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल और इन वीडियो को सर्कुलेट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. भारत न्याय संहिता की धारा 351 (3) / 353 (2), / 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

‘X’ और इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट करने की मांग की गई है और जिन हैंडल्स से वो सर्कुलेट हुए और वो वीडियो कहां से आए इसकी भी जानकारी मांगी गई है. इसमें कुछ न्यूज पोर्टल और अलग-अलग X हैंल्डस को नोटिस भेजा गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद ही इन लोगों को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है. यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है जिनमें आरोप लगाया गया था CJP के प्रोटेस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया.


  • अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी कर रही है. जब भी ऐसे पोस्ट की पहचान होती है, तो संबंधित सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज को नोटिस जारी कर कंटेंट हटाने का निर्देश दिया जाता है. पुलिस के अनुसार, ऐसे नोटिस के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा वाले कई पोस्ट और वीडियो पहले ही हटा दिए गए हैं.

    अधिकारियों ने कहा कि निगरानी की प्रक्रिया जारी है और साइबर व सोशल मीडिया टीमें विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रख रही हैं ताकि ऐसे और कंटेंट की पहचान की जा सके जो लागू नियमों का उल्लंघन करते हों.

    Share:

  • दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने शुभमन गिल, अब विराट कोहली से 'खतरा'

    Wed Jul 29 , 2026
    डेस्क: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल ने नंबर 1 वनडे बल्लेबाज की कुर्सी हासिल कर ली है. उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचेल को पछाड़ा. गिल पिछले हफ्ते मिचेल से महज एक रेटिंग प्वाइंट पीछे थे लेकिन इस बार उन्होंने उनसे 7 अंकों की बढ़त लेते हुए नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved