img-fluid

दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने शुभमन गिल, अब विराट कोहली से ‘खतरा’

July 29, 2026

डेस्क: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल ने नंबर 1 वनडे बल्लेबाज की कुर्सी हासिल कर ली है. उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचेल को पछाड़ा. गिल पिछले हफ्ते मिचेल से महज एक रेटिंग प्वाइंट पीछे थे लेकिन इस बार उन्होंने उनसे 7 अंकों की बढ़त लेते हुए नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली है. शुभमन गिल इससे पहले भी नंबर 1 वनडे बल्लेबाज रह चुके हैं. दिलचस्प बात ये है कि शुभमन गिल की रैंकिंग को अब विराट कोहली से खतरा है. आइए आपको बताते हैं क्या है लेटेस्ट वनडे रैंकिंग का हाल.


  • लगातार बेहतरीन प्रदर्शन शुभमन गिल को नंबर 1 पोजिशन तक ले गया है. ये खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में पिछली चार पारियों में 2 अर्धशतक और एक शतक लगा चुका है. इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने तीन मैचों में सबसे ज्यादा 188 रन बनाए. इस साल शुभमन गिल 142 की औसत से 426 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 116.71 है. गिल के वनडे करियर की बात करें तो ये खिलाड़ी 60.33 की औसत से 3379 रन बना चुका है. ये आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि वनडे फॉर्मेट में ये खिलाड़ी प्रिंस से किंग बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है.

    शुभमन गिल 801 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर हैं. वहीं डैरेल मिचेल 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली 767 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. अगर वनडे फॉर्मेट में गिल का प्रदर्शन गड़बड़ाया और विराट ने रन बनाए तो फिर ये दिग्गज खिलाड़ी नंबर 1 की कुर्सी पर पहुंच चुका है. ऐसे में अब दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

    Share:

  • CM मोहन यादव ने किसानों से चर्चा के लिए गठित की कमेटी, बोले- 'सरकार अन्नदाताओं के साथ'

    Wed Jul 29 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने किसानों (Farmers) से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से कमेटी (Committee) गठित की है। आज ये कमेटी भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) के साथ विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगी। सीएम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved