img-fluid

CM मोहन यादव ने किसानों से चर्चा के लिए गठित की कमेटी, बोले- ‘सरकार अन्नदाताओं के साथ’

July 29, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने किसानों (Farmers) से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से कमेटी (Committee) गठित की है। आज ये कमेटी भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) के साथ विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगी। सीएम द्वारा गठित कमेटी में कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री विश्वास सारंग तथा विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हैं।


  • इस बैठक का उद्देश्य किसान संगठनों के सुझावों एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा करना तथा किसानों के हित में आवश्यक निर्णयों एवं आगे की कार्यवाही के लिए सुझाव प्राप्त करना है। राज्य सरकार किसानों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में यह बैठक आयोजित की जा रही है।

    किसानों को संदेश देते हुए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- “किसानों के कल्याण के लिए हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। किसानों से जुड़े मुद्दे के समाधान के लिए हमने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों से संवाद करेंगी। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। जनता को कष्ट ना हो इसकी चिंता सभी को करना होगी। उम्मीद है किसान संगठनों से संवाद से जल्द समाधान निकलेगा।”

    Share:

  • अंडाल में जमीन धंसने से तबाही, रातों-रात बेघर हुए 1000 लोग; ECL की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

    Wed Jul 29 , 2026
    अंडाल। पश्चिम बंगाल के अंडाल शहर में लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाके का माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। कहीं जमीन में चौड़ी दरारें हैं, कहीं आंगन गिर रहा है, कहीं घरों की दीवारें झुक गई हैं। प्रशासन और ECL ने पूरे इलाके को घेर लिया है। लेकिन यहां रहने वाले अपनी जिंदगी भर की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved