img-fluid

MP: 50 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत

July 29, 2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिगरौली जिले के चितरंगी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ सर्पदंश पीड़ित बेटे को अस्पताल ले जाते समय बाइक 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई,जबकि मां गंभीर रूप से घायल है पूरी घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के नौगई पहाड़ के अंधा मोड़ पर हुई तहसील दुधमनिया के ग्राम पोड़ी तृतीय निवासी प्रदीप पनिका, 25 वर्ष,सुबह घर में मवेशियों के लिए भूसा निकाल रहा था, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया।

जिसके बाद परिजन आनन-फानन में प्रदीप को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ले जा रहे थे। बाइक पर प्रदीप के साथ पिता श्रीलाल पनिका और मां इन्द्रकाली भी सवार थीं नौगई जंगल के अंधा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि श्रीलाल पनिका की मौके पर ही मौत हो गई।


  • गंभीर हालत में प्रदीप और इन्द्रकाली को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रदीप ने भी दम तोड़ दिया इन्द्रकाली को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है जहा माँ की भी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया एक ही परिवार पर एक साथ दो मौतों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

    Share:

  • CJP के प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस को दिखे करीब 3 हजार अपराधी, रेप और हत्या के आरोप

    Wed Jul 29 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ-साथ 3 हजार के करीब आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोग भी शामिल थे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर आपराधिक बैकग्राउंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved