img-fluid

जम्मू-कश्मीर पर झूठे दावों को लेकर भारत का पाकिस्तान पर तंज, MEA ने वायरल मीम से दिया जवाब

July 30, 2026

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (J&K) और लद्दाख को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से बार-बार किए जा रहे दावों और बयानों पर भारत ने इस बार अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय मीम साझा करते हुए पाकिस्तान के दावों को खारिज किया और भारत का आधिकारिक रुख दोहराया।

विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमेरिकी एनिमेटेड व्यंग्य शो South Park से जुड़ा एक वायरल मीम पोस्ट किया। मीम पर लिखा था, “यह बात तुम्हें कितनी बार समझानी पड़ेगी?” इसके साथ मंत्रालय ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर लगातार फैलाए जा रहे भ्रामक दावों पर भारत की यही प्रतिक्रिया है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को बताया भारत का अभिन्न हिस्सा

पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्से हैं। मंत्रालय ने कहा कि इसमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं, जिन पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कराए जा रहे चुनावों पर भी सवाल उठाए। मंत्रालय के अनुसार, ये चुनाव वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि अवैध कब्जे को वैध दिखाने और वहां मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भटकाने का प्रयास हैं।


  • PoK में विरोध प्रदर्शनों का भी किया जिक्र

    विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चल रहे विरोध प्रदर्शन अचानक पैदा हुई स्थिति नहीं हैं। मंत्रालय के मुताबिक, वहां के लोगों को लंबे समय से आर्थिक शोषण, प्रशासनिक दमन और बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा गया है, जिसके कारण जनता लगातार विरोध कर रही है।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर भी भारत की आपत्ति

    इससे पहले अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने The New York Times में प्रकाशित एक खबर के शीर्षक पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। दूतावास ने कहा कि “पाकिस्तानी कश्मीर” जैसी कोई मान्य भौगोलिक या राजनीतिक इकाई नहीं है और सही शब्द “पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला कश्मीर (PoK)” है।

    दूतावास ने अपने बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा किए हुए है तथा वहां रहने वाले लोगों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट की NCSC की सीमाएं, कहा- आयोग सिफारिश कर सकता है, न्यायिक आदेश नहीं

    Thu Jul 30 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) की संवैधानिक शक्तियों की सीमा तय करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि NCSC कोई न्यायिक संस्था नहीं है और उसके पास अदालत या ट्रिब्यूनल (Tribunal) की तरह बाध्यकारी आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। आयोग केवल जांच कर सकता है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved