
नई दिल्ली: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके (CJP Founder Abhijit Dipke) ने बीजेपी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को कई बार धमकी मिली कि बीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि पीएम मोदी और अमित शाह के पोते के उम्र का हूं मैं.और वो मुझसे इतना डर गए कि धमकी देने पर आ गए. उन्होंने कहा कि बीजेपी को युवाओं या देश की शिक्षा प्रणाली या रोगार के बारे में बात नहीं करना, उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए. इन्हें युवाओं या देश के कुछ लेना-देना नहीं है.
दिपके ने कहा कि बीजेपी में बलात्कारियों और क्रिमिनल का ही स्वागत होता है. उनकी ही पूछ होती है..सेंगर को देखिए bjp विधायक था और ये नहीं शिक्षा मंत्री को देखिए. यह बलात्कारियों के जेल से छूटने पर उनके स्वागत को सही ठहराते है. यह देश की शिक्षा तय करेंगे.
‘मुझे राहुल गांधी का बयान सही लगता है’
देश में युवाओं उनकी शिक्षा रोजगार या देश से मुद्दे के लिए सिर्फ विपक्ष को ही नहीं बल्कि पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है. जो युवाओं,शिक्षा और देश से जुड़े मुद्दे के साथ खड़ा है. हम (CJP) उसके साथ हैं. उन्होंने कहा कि मुझसे राहुल गांधी का बयान सही लगता है. दिल्ली पुलिस अमित शाह जी के under में है. pellet gun छात्रों पर बिना उनके जानकारी के बच्चों पर नहीं चलाई गई होगी. यह सरकार तो बच्चों पर AK 47 फायर करती है.
बिहार में किसकी सरकार है? जो गन आतंकियों से मुकाबले के लिए थी. वो स्टूडेंट पर इस्तेमाल किये जा रहे हैं. pellet gun के इस्तेमाल से छात्रों की आंखों की रोशनी चली गई. वो हॉस्पिटल में एडमिट है. अगर pellet गन बिना अमित शाह के जानकारी के चलाई गई, तो वो किस बात के गृहमंत्री या चाणक्य है? उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved