img-fluid

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

July 31, 2026

नई दिल्ली। बीजेपी (BJP) के चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। अटकलें लगाईं जा रहीं हैं कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र (Resignation Letter) दे दिया है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शहजाद पूनावाला ने अपने अपडेटेड X बायो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय, लेखक: GST की यात्रा। इसके अलावा उन्होंने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का आजीवन फॉलोवर बताया है।


  • दिलचस्प बात ये है कि शहजाद पूनावाला के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उन्हें अभी भी BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर दिखाया जा रहा है। X पर भी पहले यही लिखा था। पूनावाला ने पुराने इंटरव्यू के कुछ क्लिप भी रीपोस्ट किए हैं, जिनमें वे एक्टिव पॉलिटिक्स छोड़ने पर विचार करने की बात कर रहे थे। हालांकि उन्होंने BJP या सक्रिय राजनीति छोड़ी है।

    शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में विभिन्न टेलीविजन बहसों और मंचों पर पार्टी की नीतियों का पुरजोर बचाव करते हैं। कई बार विरोधी पार्टी के प्रवक्ताओं से उलझते भी दिखते हैं। वह खुद को हिंदू संस्कृति को मानने वाले बताते हैं। अक्सर मंदिर में पूजा-पाठ करते भी देखे जाते हैं। वह डिबेट में पाकिस्तान की भी बखिया उधेड़ते नजर आते हैं।

    Share:

  • बुरहान वानी हिंसा में गंवाई थी आंखों की रोशनी, 10 साल बाद मिला इंसाफ

    Fri Jul 31 , 2026
    डेस्क: साल था 2016 का. कश्मीर घाटी के अशांत माहौल के दौरान शोपियां की बेटी इंशा मुश्ताक ने पैलेट गन के कारण अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी थी. इंशा को करीब एक दशक बाद आखिरकार सरकारी सहायता और इंसाफ मिला है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने इंशा की वर्षों से अटकी पड़ी LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप को धरातल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved