img-fluid

MP: उफनती नदी को पार करना पड़ा भारी, दो युवक बाइक समेत बहे

July 31, 2026

खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone district) के ऊन गांव से एक भयानक हादसे का मामला सामने आया है। इंदौर से कॉलेज में एडमिशन करवाने आए दो युवक जब वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्हें गधावड़ नदी का सामना करना पड़ा। जब उन्होंने नदी के पुल को पार करने की कोशिश की तो वह दोनों तेज बहाव में बह गए।

मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों इंदौर से कॉलेज में एडमिशन करवाने आए थे। एडमिशन करवाने के बाद जब वे दोनों वापसी के लिए निकले तब वे गधावड़ नदी पर पहुंचे। लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, इसके बावजूद युवकों ने उसे पार करने की कोशिश की। अंजाम यह हुआ की दोनों बाइक सहित पानी में बह गए।


  • हालांकि इस दौरान एक युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि 19 वर्षीय विनय वास्कले नदी में ही लापता हो गया। इधर युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ऊन पुलिस, एसडीआरएफ और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    Share:

  • जैसलमेर में ऊंट से टकराकर 5 बार पलटी गाड़ी, भारतीय सेना के मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल

    Fri Jul 31 , 2026
    जयपुर। जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन (Jaisalmer Military Station) के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में भारतीय सेना (Indian Army) के एक युवा मेजर की जान चली गई और लेफ्टिनेंट रैंक के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जैसलमेर शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर तब हुआ, जब उनकी एसयूवी एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved