img-fluid

दुनिया ने खोया पहाड़ों का ‘सुपरहीरो’, मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन

August 01, 2026

नई दिल्ली: प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (Mountaineer Nirmal Purja), जिन्हें दुनिया निम्स दाई या निम्स के नाम से जानती है, उनकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. पाकिस्तान के ब्रॉड पीक की चढ़ाई के दौरान हुई एवलांच में वे लापता हो गए थे. उनकी कंपनी एलीट एक्सपेड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी कर यह खबर दी.

कंपनी ने कहा कि निम्स ने एवलांच में जान गंवाई. अभियान के अन्य सदस्य भी जीवित नहीं बचे. यह पुष्टि शनिवार को हुई, जिससे दो दिनों की अनिश्चितता और उम्मीद का अंत हो गया. गुरुवार को दल कैंप-2 से कैंप-3 की ओर बढ़ रहा था तभी एवलांच ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के तुरंत बाद टीम से संपर्क पूरी तरह टूट गया.


  • अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के अनुसार दस सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल में पांच नेपाली पर्वतारोही शामिल थे, जिनका नेतृत्व निम्स कर रहे थे. बाकी सदस्यों में पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन के एक-एक पर्वतारोही तथा एक अन्य अंतरराष्ट्रीय सदस्य थे. ब्रॉड पीक करीब 8,047 मीटर ऊंचा है. दुनिया का बारहवां सबसे ऊंचा पर्वत है. कराकोरम रेंज का यह हिस्सा अपनी कठिन चढ़ाई और अचानक मौसम बदलाव के लिए जाना जाता है. एवलांच करीब 6,600 मीटर की ऊंचाई पर हुआ, जहां जोखिम सबसे ज्यादा रहता है.

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने विश्व कीर्तिमानधारी पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत छह नेपाली और चार विदेशी पर्वतारोहियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री शाह ने फेसबुक पर जारी श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि पर्वतारोहण केवल शिखर तक पहुंचने की यात्रा नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, त्याग और मानवीय सीमाओं को चुनौती देने वाले अदम्य आत्मविश्वास की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है. उन्होंने कहा कि हिमालय कई लोगों को शिखर का गौरव देता है, लेकिन कभी-कभी उन्हें हमेशा के लिए अपनी गोद में भी समेट लेता है. फिर भी पर्वतारोही अपने साहस और समर्पण के कारण इतिहास में सदैव अमर रहते हैं.

    एलीट एक्सपेड का बयान
    एलीट एक्सपेड की स्थापना स्वयं निम्स ने की थी. कंपनी ने कहा कि आज वे निम्स के साथ-साथ उनके विश्वसनीय साथी और गाइड पुर्व बहादुर गुरुंग युक्ता तथा नीमा शेरपा के निधन पर भी शोक मना रहे हैं. बयान में परिवारों, मित्रों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और उनसे निजता का सम्मान करने की अपील की गई.

    Share:

  • प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सदन में बच्चों से माफी मांगनी चाहिए - सपा सांसद राजीव राय

    Sat Aug 1 , 2026
    लखनऊ । सपा सांसद राजीव राय (SP MP Rajiv Rai) ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री (Prime Minister and Home Minister) को सदन में बच्चों से माफी मांगनी चाहिए (Should Apologize from Children in the House) । जेन-जी को लेकर प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर राजीव राय ने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से देर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved