img-fluid

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सदन में बच्चों से माफी मांगनी चाहिए – सपा सांसद राजीव राय

August 01, 2026


लखनऊ । सपा सांसद राजीव राय (SP MP Rajiv Rai) ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री (Prime Minister and Home Minister) को सदन में बच्चों से माफी मांगनी चाहिए (Should Apologize from Children in the House) ।


  • जेन-जी को लेकर प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर राजीव राय ने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से देर रात एक वीडियो जारी कर दिया जा रहा है। संसद के सत्र में लोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देखने और सुनने को तरस गए हैं। उनको सदन में खड़े होकर देश के बच्चों से माफी मांग लेनी चाहिए। हम उनके साथ खड़े हो जाएंगे।

    राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर उन्होंने कहा, “पप्पू यादव की ओर से ऐसा क्यों किया गया, इसका जवाब तो वही देंगे, लेकिन भाजपा को यह घिनौना लग रहा है। राम मंदिर में जमीन के मामले से लेकर चढ़ावा अनियमितता मामला पुण्य का काम लग रहा है। भगवान राम और धर्म को लेकर ऐसे लोगों के मुंह से बातें सुनने का कोई मतलब नहीं है। इनके लिए धर्म सत्ता पाने का साधन और मंदिर पैसा कमाने का जरिया है।”

    कुलगाम में आतंकी हमले पर राजीव राय ने कहा, “आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में देश एक है। आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” कांवड़ यात्रा को लेकर राजीव राय ने कहा, “जब बच्चे पेपर लीक मामले को लेकर आए तो उन पर लाठियां बरसाई गईं। अब उनको गुमराह करने के लिए फूल बरसाए जा रहे हैं।” एफसीआर संशोधन विधेयक पेश किए जाने की संभावना पर राजीव राय ने कहा, “अगर सदन में बिल पेश किया जाएगा तो इस पर चर्चा की जाएगी।”

    वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कुलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा, “सपा इस घटना की निंदा करती है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। भाजपा सरकार में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन आंतरिक और वाह्य सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल है।

    अगले हफ्ते लोकसभा में एफसीआरए बिल पेश करने की संभावना पर फखरुल हसन चांद ने कहा, “सपा का मानना है कि भाजपा केवल बिल पेश करती है और चर्चा से भागती है। चाहे चर्चा किसान, नौजवान या चढ़ावा अनियमितता की हो, इन सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा करने से भागती है। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा, “जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, वह किसकी गलतियों के कारण खोया? सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा की सरकार में लगातार पेपर लीक होते रहे।

    Share:

  • RBI की इस खास योजना से भारत में आए 40.81 अरब डॉलर

    Sat Aug 1 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) जुटाने के लिए शुरू की गई विशेष योजनाओं को शानदार सफलता मिल रही है. केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 31 जुलाई 2026 तक इन योजनाओं के जरिए भारत में 40.81 अरब डॉलर (लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved