img-fluid

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा, पूर्व सीएम के समर्थन में लगे नारेबाजी

August 01, 2026

चंडीगढ़। पटियाला में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल अचानक गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Former Chief Minister Charanjit Singh Channi) के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। “चन्नी जिंदाबाद” के नारों से कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर यह संदेश किसके लिए दिया जा रहा है।

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यह केवल राजा वड़िंग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस का कार्यक्रम था। उनका कहना था कि नारे लगाने का उद्देश्य पार्टी हाईकमान तक यह संदेश पहुंचाना है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस का कार्यकर्ता आज भी चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मजबूती से खड़ा है।


  • चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपना चाहते हैं उनके समर्थक
    कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए थे। उनका मानना है कि अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दोबारा मजबूत होकर वापसी करनी है, तो वह चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में ही संभव है। हालांकि, यह कार्यकर्ताओं की राय है। पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    चन्नी के समर्थक में लगे नारे
    वडिंग के भाषण शुरू करते ही चन्नी के समर्थकों ने ‘चरणजीत सिंह चन्नी ज़िंदाबाद’, ‘चन्नी तेरी सोच पे पहरा देंगे ठोक के’ और ‘चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए व्यवधान पड़ा। वडिंग ने बार-बार कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और बैठक जारी रखने देने की अपील की। ​​

    यह घटना राज्य कांग्रेस के भीतर जारी गुटबाज़ी के बीच हुई है, जबकि पार्टी नेतृत्व बार-बार यह दावा कर रहा है कि 2027 के पंजाब चुनावों से पहले संगठनात्मक एकता को मज़बूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने शुक्रवार को किसी भी तरह की गुटबाज़ी से इनकार करते हुए दावा किया था कि मीडिया और कुछ लोग आपसी कलह की धारणा बना रहे हैं।

    Share:

  • बिहार में LLB प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक! वॉट्सएप के जरिए केंद्र से बाहर भेजा गया प्रश्न पत्र

    Sat Aug 1 , 2026
    पटना। पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में शनिवार को एलएलबी में नामांकन के लिए पटना कॉलेज में आयोजित प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया। जानकारी के अनुसार, एक छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा हाल में पहुंच गया। उसने परीक्षा देने के दौरान ही प्रश्न पत्र को फोटो खींच वायरल कर दिया। जिस उक्त छात्र ने प्रश्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved