img-fluid

बिहार में LLB प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक! वॉट्सएप के जरिए केंद्र से बाहर भेजा गया प्रश्न पत्र

August 01, 2026

पटना। पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में शनिवार को एलएलबी में नामांकन के लिए पटना कॉलेज में आयोजित प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया। जानकारी के अनुसार, एक छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा हाल में पहुंच गया। उसने परीक्षा देने के दौरान ही प्रश्न पत्र को फोटो खींच वायरल कर दिया। जिस उक्त छात्र ने प्रश्न पत्र वायरल किया. उस समय परीक्षा हाल का जैमर बंद था। जब इसकी सूचना विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन को मिली तो जैमर को चालू कराया गया। आम छात्रों के अनुसार पेपर वायरल करने वाले छात्र का मोबाइल जब्त किए जाने की सूचना है।

गेट पर पुलिस रहने के बाद भी नहीं हुई चेकिंग
परीक्षा हाल के बाहर पुलिस तैनात थी। परीक्षा में जाने से पहले एक-एक छात्रों को जांच की गई। इसके बावजूद उक्त छात्र ने कैसे मोबाइल लेकर हाल में पहुंचा किसी को नहीं पता चला। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पटना कॉलेज के अलावा बीएन कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में भी संचालित हुई। इन दोनों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हुई। बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने बताया यहां पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित हुई।


  • दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर प्रश्न पत्र हुआ वायरल
    एलएलबी की प्रवेश परीक्षा तीनों केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित हुई। इस बीच पटना कॉलेज केंद्र पर दोपहर 12 बजकर, दो मिनट पर प्रश्न पत्र वायरल हो गया। इसकी पुष्टि विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी की। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीके लाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे बजकर, दो मिनट पर प्रश्न पत्र वायरल किया गया। जिस समय प्रश्न पत्र वायरल किया गया उस समय परीक्षा केंद्र का जैमर बंद था।

    जानकारी मिलते जी जैमर को चालू किया गया। प्रश्न पत्र वायरल तो हुआ, लेकिन उसका उत्तर परीक्षा हाल के अंदर नहीं पहुंच पाया। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र भी मोबाइल लेकर परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी की माेबाइल चेक की गई उनके पास वायरल प्रश्न पत्र का प्रमाण नहीं मिला। प्रश्न पत्र वायरल करने वाला छात्र भाग गया था।

    नहीं होगी परीक्षा रद
    परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीके लाल ने बताया कि प्रश्न पत्र वायरल तो हुआ, लेकिन उसका उत्तर परीक्षा हाल के अंदर नहीं आ सका। इसलिए वायरल प्रश्न पत्र आम छात्रों तक नहीं पहुंच पाया। स्थिति नियंत्रण होने के बाद फिर से परीक्षा संचालित हुई, इसलिए परीक्षा रद नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोषी छात्र की पहचान की जा रही है।

    Share:

  • MP: भाजपा विधायक के घर चोरों का धावा, मंदिर से असली सोना समझकर ले गए नकली गहने

    Sat Aug 1 , 2026
    शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) के कोलारस में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव (Mahendra Singh Yadav) के घर चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश यहां स्थित मंदिर से गहने उड़ा ले गए, लेकिन जिन्हें उन्होंने असली सोना समझकर चुराया वह असल में आर्टिफिशियल गहने थे। सच्चाई पता चलते ही चोरों के पैरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved