img-fluid

MP: भाजपा विधायक के घर चोरों का धावा, मंदिर से असली सोना समझकर ले गए नकली गहने

August 01, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) के कोलारस में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव (Mahendra Singh Yadav) के घर चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश यहां स्थित मंदिर से गहने उड़ा ले गए, लेकिन जिन्हें उन्होंने असली सोना समझकर चुराया वह असल में आर्टिफिशियल गहने थे। सच्चाई पता चलते ही चोरों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वारदात के बाद उनके हाथ कुछ नहीं लगा और अब पुलिस भी उनके पीछे पड़ गई है।

दरअसल, कोलारस से भाजपा विधायक महेंद्र यादव के खतोरा स्थित आवास परिसर में बने मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने भगवान की प्रतिमा पर सजे आर्टिफिशियल आभूषणों को सोने-चांदी के आभूषण समझकर चोरी कर लिए। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोरों की वारदात कैद हो गयी है।


  • इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि चोरी की वारदात एक जनप्रतिनिधि के आवास परिसर स्थित मंदिर में हुई है। वहीं, भगवान की प्रतिमा पर आर्टिफिशियल आभूषण होने को लेकर भी लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

    Share:

  • MP: मौलाना ने मदरसे की छात्रा से की छेड़छाड़, कमरे में बंद कर किया घिनौना काम

    Sat Aug 1 , 2026
    पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकुरिया मोहल्ला स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे के मौलाना ने पहले छात्रा को कमरे में बंद किया और फिर उसके साथ गलत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved