
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) के कोलारस में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव (Mahendra Singh Yadav) के घर चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश यहां स्थित मंदिर से गहने उड़ा ले गए, लेकिन जिन्हें उन्होंने असली सोना समझकर चुराया वह असल में आर्टिफिशियल गहने थे। सच्चाई पता चलते ही चोरों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वारदात के बाद उनके हाथ कुछ नहीं लगा और अब पुलिस भी उनके पीछे पड़ गई है।
दरअसल, कोलारस से भाजपा विधायक महेंद्र यादव के खतोरा स्थित आवास परिसर में बने मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने भगवान की प्रतिमा पर सजे आर्टिफिशियल आभूषणों को सोने-चांदी के आभूषण समझकर चोरी कर लिए। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोरों की वारदात कैद हो गयी है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि चोरी की वारदात एक जनप्रतिनिधि के आवास परिसर स्थित मंदिर में हुई है। वहीं, भगवान की प्रतिमा पर आर्टिफिशियल आभूषण होने को लेकर भी लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved