
नई दिल्ली. अमेरिका (USA) में Gun Violence का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इडाहो (Idaho) राज्य स्थित ट्विन फॉल्स के एक व्यस्त शॉपिंग (shopping center) इलाके में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलीबारी (Indiscriminate shooting) कर दी. इस दिल दहला देने वाली घटना में 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को ढेर कर दिया.
सीएनएन से बात करते हुए एक स्थानीय शहर अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई. हमलावर ने एक प्रसिद्ध ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां के पास बने शॉपिंग एरिया में अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस बल ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की. हमलावर को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी. इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में हमलावर गोली लगने से मारा गया.
WATCH: Video reportedly shows one of the two believed suspects opening fire with what appears to be an AR-style rifle in a parking lot in Twin Falls, Idaho. No word on casualties. pic.twitter.com/eBo3zagILN
— Scope Report (@ScopeReport_) August 1, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां के सामने AR-स्टाइल की अत्याधुनिक राइफल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है. एक अन्य वीडियो में वही शख्स पार्किंग लॉट में गोलियां बरसाता नजर आया. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
घटना की सूचना मिलते ही ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की. करीब एक घंटे के भीतर अधिकारियों ने घोषणा कर दी कि ‘अब हमलावर से कोई खतरा नहीं है.’ ट्विन फॉल्स के पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “संदिग्ध बंदूकधारी घटना के पास ही मौजूद था, जिसे मार गिराया गया है. अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है. हम हमलावर की पहचान करने और इस हमले के पीछे की मंशा (Motivations) का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.”
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने शॉपिंग एरिया के आसपास की सड़कों और पास के एक पुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. करीब 55 हजार से अधिक की आबादी वाला ट्विन फॉल्स शहर अमेरिका में ‘मास शूटिंग’का शिकार होने वाला नया क्षेत्र बन गया है. हाल के महीनों में फूड फेस्टिवल, परेड, पूजा स्थलों और सामुदायिक आयोजनों जैसे आम सार्वजनिक स्थानों पर लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने अमेरिका में बंदूक कानूनों और नागरिकों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved