img-fluid

दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

August 02, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सभी विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने इनके निर्वासन (Deportation) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली में होटलों और गेस्ट हाउसों में विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसी दौरान नबी करीम स्थित होटल सार्थक प्लेस में ठहरे 6 बांग्लादेशी नागरिकों की जांच की गई।

जांच के दौरान उनके पासपोर्ट, वीजा और इमिग्रेशन रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया। जांच में सामने आया कि सभी के पास डबल एंट्री वीजा था, लेकिन उन्होंने प्रत्येक यात्रा के लिए निर्धारित 15 दिनों की अधिकतम अवधि से अधिक समय तक भारत में रहकर वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया।


  • वीजा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया। एफआरआरओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी के खिलाफ रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी किया और उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम अभी और ऐसे लोगों की जांच पड़ताल कर रही है। कहीं दिल्ली में और ऐसे बांग्लादेशी तो नहीं छिपे हैं, जिनका वीजा खत्म हो गया हो।

    अधिकारियों ने बताया कि सभी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब डिपोर्टेशन (निर्वासन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।

    प्रारंभिक जांच में अब तक गिरफ्तार किए गए किसी भी व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि भारत में उनके ठहरने का उद्देश्य क्या था तथा कहीं किसी अन्य नियम का उल्लंघन तो नहीं किया गया।

    Share:

  • सिगरेट पर भारी-भरकम टैक्स से कंपनियों पर बढ़ा दबाव, मुनाफे में जबरदस्त गिरावट

    Sun Aug 2 , 2026
    नई दिल्ली। सरकार द्वारा सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स में की गई भारी बढ़ोतरी का असर अब देश की प्रमुख सिगरेट कंपनियों के प्रदर्शन पर साफ दिखाई देने लगा है। नया टैक्स सिस्टम लागू होने के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में आईटीसी, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शुद्ध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved