
भोपाल/दतिया. दतिया विधानसभा (Datia assembly) के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, जिसकी आज काउंटिंग हो रही है। पहले राउंड में भाजपा (BJP) प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने 900 वोटों से बढ़त बना ली है। पहले राउंड में भाजपा को 4441 वोट मिले वहीं कांग्रेस (Congress) के घनश्यामसिंह को 3532 वोट मिले हैं।
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड का परिणाम
मतगणना का पहला राउंड
भाजपा: 4441 वोट
कांग्रेस: 3532 वोट
आजाद समाज पार्टी: 2117 वोट
भाजपा 909 वोटों से आगे
सबसे पहले 451 डाक मतपत्रों की गिनती
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तहत सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। कुल 451 डाक मतपत्रों की गणना टेबल नंबर 21 पर की जा रही है। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद शुरुआती रुझान सामने आएंगे। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू की जाएगी।
उपचुनाव की काउंटिंग शुरू
दतिया में विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। पहला रुझान सुबह 9 बजे आने की संभावना है। भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
परिणाम से पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निष्कासित
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार राजेंद्र भारती पर चुनाव में भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगा रहे थे। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप खुले तौर पर सामने आए थे।
20 टेबलों पर 15 राउंड में होगी वोटों की गिनती
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 20 टेबलें बनाई गई हैं और 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सुबह 9 बजे के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू होने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved