img-fluid

ई-रिक्शा से आकर युवक से नकदी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

August 03, 2026

  • विजय नगर थाना क्षेत्र के घड़ी चौक की घटना, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोचे बदमाश

जबलपुर। के विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घड़ी चौक के पास एक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करने और नकदी छीनकर फरार होने वाले 3 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बची हुई नकदी भी बरामद कर ली है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गत 21 जुलाई को सप्तऋषि कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय गौरव ठाकुर ने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


  • शिकायत में उन्होंने बताया था कि वे गढ़ाफाटक स्थित एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। घटना वाले दिन यानी 20 जुलाई को वे दुकान से 3900 रुपये लेकर अपने भाई अंशुल ठाकुर के साथ पैदल ही घड़ी चौक तक आए थे। इसके बाद जब दोनों भाई पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे, तभी रात लगभग 11 बजे एक लाल रंग के ई-रिक्शा में सवार होकर 3 बदमाश अचानक वहां आ धमके। बदमाशों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी उनके पास मौजूद पर्स और उसमें रखे 3900 रुपये छीनकर मानस चौक की तरफ तेजी से भाग निकले। इस सनसनीखेज लूट की वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम राजीव गांधी नगर निवासी नंदू शिवकुमार नायक, तारा तनुज नायक और करमेता निवासी संजू केवट बताए। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई रकम में से शेष बचे 450 रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    Share:

  • बच्चे कक्षा में, शिक्षक दफ्तरों में

    Mon Aug 3 , 2026
    खुलासों के बाद शिक्षा विभाग हरकत में, बिना अनुमति कार्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई जबलपुर। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के समय शिक्षकों की गैरमौजूदगी अब शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चिंता बन गई है। कई मामलों में सामने आया कि बच्चे स्कूल में बिना शिक्षक के बैठे रहे, जबकि शिक्षक अलग-अलग कामों के लिए स्कूल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved