img-fluid

एनिवर्सरी में नहीं आए मेहमान, व्यक्ति ने सभी पर लगाया 500 का जुर्माना

August 03, 2026

डेस्क: पश्चिम बंगाल से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने शादी की सालगिरह में मेहमानों के न पहुंचने पर उनपर 500-500 रुपये का जुर्माना लगा दिया. इतना ही नहीं व्यक्ति ने जगह-जगह पर पोस्टर लगवा दिए और जुर्माने की वसूली करने का फरमान जारी कर दिया. व्यक्ति का नाम सुखेन घोष है. वो बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं और चुंचुड़ा नगरपालिका में काम करते हैं.

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को सुखेन घोष की शादी की सालगिरह थी, जिसमें सुखेन ने रिश्तेदारों, परिचितों, सहकर्मियों व अधिकारियों को कार्ड देकर घर पर आने का न्योता दिया था. घर पर सभी मेहमानों के लिए खाने की विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन बहुत बड़ी संख्या में लोग सुखेन की शादी की सालगिरह के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, जिससे काफी भोजन बच गया.


  • इसकी वजह से सुखेन ने बहुत आर्थिक नुकसान झेला. इसी बात से सुखेन नाराज हो गए और फिर उन्होंने नपा परिसर और अन्य स्थानों पर पोस्टर लगवा दिए. पोस्टर में लिखा कि उनकी शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में न्योता देने के बाद भी लोग नहीं आए. इस बात ने उनको काफी दुख पहुंचाया है. इसलिए कार्यक्रम में न आने वालों को 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

    इतना ही नहीं सुखेन ने पोस्टर में ये लिखा कि बाद में जितने भी लोग उनकी शादी की सालगिरह के कार्यक्रम नहीं पहुंचे थे, उन सभी को घर पहुंचकर उनको और उनकी पत्नी को आशीर्वाद देना होगा. सुखेन ने कई आमंत्रितों के घर जाकर भी इस बात की जानकारी दी. समारोह से पहले सुखेन ने इलाके के एक दोस्त को भी कार्यक्रम में न्योता दिया था. साथ ही उनको बाल और दाढ़ी बनवाने के लिए 200 रुपये भी दिए थे. इसके बावजूद सुखेन को दोस्त समारोह में नहीं पहुंचे. फिर सुखेन ने उनसे वह रकम वापस ले ली.

    Share:

  • सीवरेज की खुदाई में फंसा आयशर वाहन भाटगली चौराहे पर पर कई घंटे जाम

    Mon Aug 3 , 2026
    प्रेम छाया से भाट गली चौराहे तक छह महीने में चौथी बार सड़क खोदी, मरम्मत नहीं होने से बारिश में बने गहरे गड्ढे उज्जैन। सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत टाटा कंपनी की लापरवाही एक बार फिर शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई। प्रेम छाया से भाट गली चौराहे तक पाइप लाइन डालने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved